फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   petition in highcourt against aamir khan show satyamev jayte

आमिर खान के सत्यमेव जयते के खिलाफ याचिका

Fri, 11 Sep 2015 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Sep 2015 08:50 AM IST
विज्ञापन
petition in highcourt against aamir khan show satyamev jayte

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के धारावाहिक सत्यमेव जयते के खिलाफ एक याचिका दायर कर शो में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र और सत्यमेव जयते का नारा इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

विज्ञापन


यही नहीं, बिना इजाजत राष्ट्रीय प्रतीक इस्तेमाल करने पर संबंधित एक्ट के तहत आमिर खान को दंड देने की भी मांग शामिल है।

हाईकोर्ट के जस्टिस एसके मित्तल व जस्टिस एमएस चौहान ने याचिका पर वीरवार को सुनवाई की। याचिकाकर्ता एराइव सेफ संस्था के पदाधिकारी हरमन सिद्धू की दलीलें सुनने के बाद सुनवाई तीन नवंबर के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


सिद्धू ने याचिका में कहा है कि उन्होंने आरटीआई से जानकारी हासिल की और सामने आया कि सत्यमेव जयते का नारा व अशोक चक्र का इस्तेमाल करने के लिए आमिर खान प्रोडक्शन ने कोई मंजूरी नहीं ली। यह राष्ट्रीय प्रतीक कौन इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी बकायदा एक सूची है और इसका इस्तेमाल बिजनेस उद्देश्य से नहीं किया जा सकता। दूसरी दलील यह दी गई है कि इस धारावाहिक पर लोगों का भरोसा बना है, लेकिन दर्शकों के सामने कथित तौर पर झूठ परोसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed