फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition filed in Punjab and Haryana High Court regarding Operation Amritpal

Punjab News: अमृतपाल पर सख्त एक्शन की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल, कहा- गंभीरता से नहीं निपटा तो...

Mon, 20 Mar 2023 07:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Mar 2023 07:59 PM IST
सार

याचिका में बताया गया कि यदि इस स्थिति से गंभीरता से नहीं निपटा गया तो पंजाब को आतंकवाद की चिंगारी भी भड़का सकती है। ऐसे में इस आग से बचाने के लिए अमृतपाल पर तुरंत सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया जाए।

विज्ञापन
Petition filed in Punjab and Haryana High Court regarding Operation Amritpal
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार के साझे अभियान की निगरानी और उसके कारण आतंकवाद जैसा माहौल पैदा न हो इसके लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इस याचिका पर रजिस्ट्री की मुहर के बाद सुनवाई होगी।

विज्ञापन


एंटी टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य द्वारा दायर याचिका में अमृतपाल और उसके साथियों को मिलने वाली फंडिंग की जांच करने व संपत्तियां जब्त करने की मांग की गई है। याचिका में बताया गया कि अमृतपाल को लेकर पंजाब में माहौल बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में इस मामले की न्यायालय की निगरानी में जांच बेहद अहम हो जाती है। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस व केंद्र सरकार साझा अभियान चलाकर अमृतपाल की गिरफ्तारी का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में इस अभियान की रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आदेश देने की गुहार लगाई गई है। याचिका में बताया गया कि यदि इस स्थिति से गंभीरता से नहीं निपटा गया तो पंजाब को आतंकवाद की चिंगारी भी भड़का सकती है। ऐसे में इस आग से बचाने के लिए अमृतपाल पर तुरंत सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने बताया कि इस बारे में उसने पंजाब सरकार को शिकायत भी दी थी लेकिन समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई। याचिका में बताया गया कि बंदी सिखों की रिहाई व अमृतपाल को लेकर मोहाली में विभिन्न स्थानों पर मोर्चा लगाया गया है। इस मोर्चे के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में इन्हें हटाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की भी याचिका में अपील की गई है। याचिका में गृह मंत्रालय, पंजाब सरकार, पंजाब के डीजीपी, एनआईए सहित अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed