फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition filed in High Court against AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra

AAP विधायक पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी का आरोप: दूसरी पत्नी ने HC में दायर की याचिका, कार्रवाई की मांग

Thu, 25 Aug 2022 10:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 10:53 PM IST
सार

याची ने मामले में हाईकोर्ट से दखल देने की मांग की है। साथ ही अपनी सुरक्षा की भी हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। याचिका गुरुवार को हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल कर दी गई है, जिस पर हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
Petition filed in High Court against AAP MLA Harmeet Singh Pathanmajra
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए पठानमाजरा के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी को लेकर दी गई शिकायत पर कार्रवाई का निर्देश जारी करने की अपील की है। साथ ही सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ता ने एडवोकेट गौरव भैया के माध्यम से दाखिल याचिका में आरोप लगाया है कि विधायक ने शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया है। इसके साथ ही धोखाधड़ी करने का भी आरोप लगाया है। याची ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर मोहाली के एसएसपी कार्यालय गईं थीं। 23 अगस्त को जब वह एसएसपी ऑफिस पहुंची थीं तो उनकी शिकायत को यह कहते हुए लेने से मना कर दिया गया कि एसएसपी ऑफिस में नहीं हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेज दी थी। इस शिकायत के बाद अभी तक किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। याची ने इस मामले में हाईकोर्ट से दखल देने की मांग की है। साथ ही महिला ने अपनी सुरक्षा की भी हाईकोर्ट से मांग की है। याचिका गुरुवार को हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल कर दी गई है जिस पर हाईकोर्ट जल्द सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed