फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition filed in court to ban Arijit Singh's live concert in Panchkula

Arijit Singh Concert: अरिजीत के लाइव कंसर्ट पर खतरे के बादल, शो पर रोक लगाने के कोर्ट में याचिका दायर

Sun, 16 Feb 2025 05:09 PM IST
अंकेश ठाकुर हरीश कोचर, चंडीगढ़
हरीश कोचर, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 05:09 PM IST
सार

पंचकूला में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट होने जा रहा है। इससे कुछ घंटे पहले ही उनके इस कार्यक्रम में खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि शो को रोकने के लिए पंचकूला कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

विज्ञापन
Petition filed in court to ban Arijit Singh's live concert in Panchkula
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में गायक अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट का मामला अब पंचकूला जिला कोर्ट में पहुंच गया है। जिला कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनबीर सिंह राठी ने इस मामले में कार्यक्रम पर रोक लगाने के लिए एक याचिका दायर की है, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए जिला प्रशासन व पुलिस को समन जारी कर दिया है। इस मामले में पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा थोड़ी देर में कोर्ट में जवाब दिया जाएगा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच रोक लगाने की याचिका पर बहस होगी और 5 बजे तक कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। पंचकूला जिला कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ज्योति संधू की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन


अधिवक्ता अपील में कहा है कि पंचकूला में इतना बड़ा कंसर्ट करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजर जारी कर दी गई है जिसकी वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। कंसर्ट वाली जगह से कुछ ही दूरी पर सिविल अस्पताल है, जब कंसर्ट शुरू होगा तो वहां पर मरीज परेशान होंगे ।
विज्ञापन


अतः जब तक पंचकूला में इस तरह के कार्यक्रम के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप न कर लिया जाए तब तक इस तरीके की तब तक इस तरह के कार्यक्रम के लिए परमिशन न दी जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने याचिका के आधार पर त्वरित सुनवाई करते हुए पंचकूला जिला उपायुक्त, पंचकूला पुलिस कमिश्नर, एसडीम और एचएसवीपी के अधिकारियों को समन जारी कर एक घंटे में जवाब देने के लिए तलब किया है।

Trending Videos

याचिका पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने याचिकाकर्ता व विभिन्न विभागों की ओर से पहुंचे अधिकारियों के बीच बहस हुई। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि नियमों को ध्यान में रखकर आयोजनकर्ताओं को कार्यक्रम की मंजूरी दी गई है। ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस भी लगाई गई है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। वहीं, आवेदनकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि नियमानुसार इस ग्राउंड में यह कार्यक्रम आयोजित ही नहीं हो सकता है। एक निजी कार्यक्रम के लिए पिछले दो दिनों से पंचकूला की जनता को परेशान किया जा रहा है। आसपास के सेक्टरों में जाने वाली सड़कों को पुलिस द्वारा बंद कर दिया गया है। शालीमार ग्राउंड से कुछ दूरी पर ही पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल है, वहां जाने के लिए भी पुलिस द्वारा रास्तों को बंद कर दिया गया है। फिलहाल कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने अभी फैसला नहीं दिया है। कुछ देर में फैसला आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed