फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petition filed demanding registration of FIR against actress Kangana

Chandigarh News: याचिका दर्ज कर अभिनेत्री कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

Sat, 31 Aug 2024 06:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Petition filed demanding registration of FIR against actress Kangana
चंडीगढ़। बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत के खिलाफ जिला अदालत में याचिका दर्ज कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में एसएसपी चंडीगढ़ को कंगना के खिलाफ एफआईआर निर्देश दिए जाने की मांग की है। याचिका पर अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंदर सिंह बस्सी ने कंगना के खिलाफ याचिका दर्ज की है। बता दे कि कंगना रनौत की नई फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज हो रही है जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। इसका ट्रेलर भी जारी हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए कंगना ने सिखों की छवि खराब करने की कोशिश की है। कंगना ने बिना इतिहास को पढ़े सिखों की नकारात्मक छवि दिखाई और झूठे आरोप भी लगाए हैं। इसलिए उन्होंने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। याचिका में कंगना रनौत समेत स्क्रीन प्ले राइटर रितेश शाह और जी स्टूडियो को प्रतिवादी बनाया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
मोहाली के दो लोगों ने पांच दिन पहले हाईकोर्ट में दर्ज की थी याचिका
बीते मंगलवार को भी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए मोहाली निवासी गुरिंदर सिंह व गुरमोहन सिंह ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। दोनों ने याचिका में कहा था कि इस फिल्म में सिखों को गलत तरीके से पेश किया गया है। यदि फिल्म ऐसे ही रिलीज हुई तो इससे सिखों की भावनाएं आहत होंगी। फिल्म जानबूझकर सिखों की छवि खराब करने के इरादे से बनाई है। उन्होंने मांग की है कि फिल्म की रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स का पैनल बनाया जाए, जिसमें एसजीपीसी के सदस्य शामिल हों। उन्हें फिल्म दिखाई जाए और विवादित सीन फिल्म से काटे जाएं। उसके बाद ही उसे रिलीज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed