फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pet dog birthday celebration party at ludhiana on doctor darshan singh house

गजब: क्या धूम से मनाया कुत्ते का जन्मदिन, डेढ़ लाख खर्च किए, स्कॉच भी चली

Sun, 26 Feb 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 26 Feb 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
pet dog birthday celebration party at ludhiana on doctor darshan singh house
लुधियाना में मनाया गया कुत्ते का जन्मदिन
शादी समारोह और दोस्तों रिश्तेदारों का जन्मदिन मनाते हैं, लेकिन यहां कुत्ते का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। लाखों खर्च किए गए और शराब का दौर भी चला। पंजाब के लुधियाना में एक परिवार ने अपने कुत्ते रैंबो का जन्मदिन शाही अंदाज से मनाया। 9 साल के रैंबो का जन्मदिन 23 फरवरी को था। समारोह पर कुल डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया।
विज्ञापन


दोस्तों व रिश्तेदारों को न्योता देने के लिए बाकायदा कार्ड छपवा कर भेजे गए। कार्ड के साथ मिठाई के डिब्बे भी दिए गए। वीरवार सुबह नकोदर स्थित बाबा मुरादशाह की दरगाह पर रैंबो के हाथ से मिठाई और कंबल चढ़वाया गया। 11 गरीब लोगों को कंबल भेंट किए गए। उसके बाद रिश्तदारों दोस्तों के साथ मिलकर केक काटा गया। लंच पार्टी दी गई और तीन हजार रुपये की स्कॉच की बोतल भी खोलकर बहा दी गई।
विज्ञापन


होम्योपैथी डॉक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि रैंबो को हम अपने बेटे की तरह रखते हैं। उसके जन्मदिन पर हमने मालेरकोटला स्थित बाबा हैदरअली शेख की दरगाह पर ढोल बाजे के साथ रैंबो के हाथ से एक बकरा चढ़वाया। बकरे को फूलों से सजी कार में ले जाया गया। डॉक्टर दर्शन सिंह की पत्नी चरणजीत कौर, बेटा जतिंदर पाल सिंह व इंद्रपाल सिंह बताते हैं कि पहले उनकी माली हालत ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ साल पहले वह रैंबो को अपने घर ले आए। तब वो तीन दिन का ही था। रैंबो के उनके घर आते ही उनके परिवार के दिन फिरने लगे। देखते ही देखते उनकी माली हालत अच्छी हो गई। आज उनके घर में जो कुछ भी है, वो सब रैंबो की वजह से है। उस दिन से परिवार कोई दान पुण्य भी करता है, तो वो रैंबो के नाम से ही होता है। अब डॉक्टर के बेटे जतिंदर व इंद्रपाल शनिवार को अपने दोस्तों को पार्टी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed