फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   person who robbed passersby with a sharp weapon was arrested

Chandigarh News: तेजधार हथियार दिखा राहगीरों से करता था लूट, गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
person who robbed passersby with a sharp weapon was arrested
गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से छह मोबाइल फोन और चोरी के दो बाइक बरामद
विज्ञापन

आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है कमिश्नरेट पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। तेजधार हथियार की नोक पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक आरोपी को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन के साथ साथ चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में राहोंरोड स्थित गांव बूथगढ़ के रहने वाले सुखविंदर सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसीपी नार्थ दविंदर चौधरी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों से हथियार के बल पर लूटपाट करता है। पुलिस ने आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे हुए छह मोबाइल फोन और चोरी के दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने मोटरसाइकिल अलग अलग जगहों से चोरी किए हैं और उसी पर सवार हो वह राहगीरों से लूटपाट करता था। आरोपी नशा करने का आदी है और नशापूर्ति के लिए ही लूट की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना सलेम टाबरी और थाना डिवीजन सात में लूटपाट के मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed