{"_id":"63bc1d311e126e608c749357","slug":"person-injured-by-chinese-manjha-in-halwara-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: चीनी मांझा से व्यक्ति की अंगुलियां कटीं, माथे पर डेढ़ इंच गहरा घाव, 56 टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: चीनी मांझा से व्यक्ति की अंगुलियां कटीं, माथे पर डेढ़ इंच गहरा घाव, 56 टांके लगे
Mon, 09 Jan 2023 11:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:47 PM IST
सार
रविदीप के मुताबिक 45 माथे और 11 टांके उसकी अंगुलियों में लगे हैं। उसने बताया कि अब भी आंखों से पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है। गांव के युवकों में शामिल पंचायत सदस्य मनजिंदर सिंह और अन्य ने चीनी मांझा की बिक्री पर तुंरत लगाम लगाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।
विज्ञापन
रविदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के हलवारा में 45 वर्षीय व्यक्ति रविदीप सिंह रविवार को चीनी मांझे का शिकार हो गया। एक्टिवा पर सवार होकर रवि घर लौट रहा था। इसी दौरान साइंस कॉलेज के पास चीनी मांझा हाथ में फंस गया। उसे हटाने की कोशिश में पहले अंगुलियां कटीं और बाद में मांझा माथे में अंदर तक घुस गया। खून से लथपथ व्यक्ति वहीं बेहोश होकर सड़क के बीचोंबीच गिर पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने उसे कल्याणी अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं रविदीप की एक्टिवा पूरी तरह से खून से लाल हो गई। किसी ने उसे रवि के घर पहुंचाया। कल्याणी अस्पताल में रविदीप को 56 टांके लगे हैं। वह कोठे पोना का रहने वाला है।
विज्ञापन
रविदीप के मुताबिक 45 माथे और 11 टांके उसकी अंगुलियों में लगे हैं। उसने बताया कि अब भी आंखों से पूरी तरह दिखाई नहीं दे रहा है। गांव के युवकों में शामिल पंचायत सदस्य मनजिंदर सिंह और अन्य ने चीनी मांझा की बिक्री पर तुंरत लगाम लगाने की गुहार प्रशासन से लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित रवि दीप का कहना है कि वह इसकी शिकायत एसएसपी को देगा। उसने बताया कि अगर गर्दन में मफलर नहीं होता तो शायद उसकी गर्दन ही कट जाती। अस्पताल के डॉक्टर दीपक कल्याणी ने बताया कि नौजवान के माथे पर डेढ़ इंच गहरा घाव हुआ है। इसके बाद उन्होंने रविदीप के टांके लगाए। दीपक के मुताबिक उन्होंने गिने तो नहीं लेकिन लगभग 50 टांके लगे हैं।