फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Permanent teachers will be recruited in PEC, research will get a boost

पेक में होंगी स्थायी शिक्षकों की भर्तियां, शोध को मिलेगा बढ़ावा

Sat, 21 Aug 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Permanent teachers will be recruited in PEC, research will get a boost
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) के नवनियुक्त निदेशक प्रो. बलदेव सेतिया ने संकाय सदस्यों की पहली बैठक में अपनी प्राथमिकताएं सामने रखीं और पेक को आगे ले जाने के लिए शिक्षकों का साथ मांगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह एक टीम के सदस्य हैं। सभी मिलकर काम करेंगे, तभी पेक को आगे ले जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्थायी शिक्षकों की भर्तियां करेंगे। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही शोध में पेक को आगे बढ़ाना है। पास के शिक्षण संस्थानों में आईआईटी, एनआईटी आदि हैं। इन शिक्षण संस्थानों की उपलब्धियां व पेक की उपलब्धियां लगभग एक जैसी हैं। पेक बेहतर कार्य कर रहा है, लेकिन शोध के क्षेत्र में पीछे है। अभी पेटेंट बहुत कम हैं, इस पर सभी को मिलकर काम करना होगा। शोध पत्रों की संख्या बढ़ानी होगी। इसके साथ ही पेटेंट बढ़ाने होंगे। इसके लिए प्रयोगशालाओं को उच्चीकृत किया जाएगा। बैठक में संकाय की कमी का मुद्दा भी उठा। इस पर प्रो. सेतिया ने कहा कि संकाय की कमी लगभग सभी जगहों पर है, लेकिन पेक में स्थायी भर्तियां करने के लिए योजना बनेगी और भर्तियां की जाएंगी। विद्यार्थियों को शोध व पेटेंट के बारे में सभी को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

कैंपस खोलने का फैसला उच्चाधिकारी लेंगे
पेक की ओर से कैंपस खोलने के लिए योजना बन रही है, लेकिन उस पर पूरी तरह मुहर नहीं लग पा रही है। सूत्रों का कहना है कि पेक के अधिकारी इस प्रस्ताव को उच्चाधिकारियों के सामने रखेंगे। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जा सकेगा। कैंपस खोलने से पहले कोरोना दिशानिर्देशों का पालन कराने से लेकर छात्रों के लिए छात्रावास आवंटन पर काम होगा। शोधार्थियों का कैंपस में आना हो रहा है। इसी तरह अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी रोस्टर के मुताबिक बुलाया जा सकता है। हालांकि यह पूरी योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed