फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Permanent check posts made in seven districts, liquor mafia cracked

Chandigarh News: सात जिलों में स्थायी चेक पोस्ट बनाईं, शराब माफिया नकेल

Mon, 16 Oct 2023 08:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Permanent check posts made in seven districts, liquor mafia cracked
राजस्थान विधानसभा चुनाव में शराब तस्करी रोकने के लिए उठाया फैसला
विज्ञापन

स्थायी नाकों और मोबाइल चेकिंग के लिए इंस्पेक्टरों की 24 घंटे के डयूटी रोस्टर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्थान विधानसभा चुनाव में पंजाब साइड से होने वाली शराब व पैसे की तस्करी व नकेल के लिए पंजाब पुलिस व आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। शराब माफिया व शराब कंपनियों पर नजर रखने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। सूबे के सात सात जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, मानसा, संगरूर, बठिंडा, मोहाली और पटियाला के सभी निकास ठिकानों पर स्थायी चेक पोस्टें स्थापित की गई हैं। चौकसी संबंधी प्रबंधों को मजबूत करने के लिए जीएसटी मोबाइल विंग/सिपू (एसआईपीयू) के अधिकारी और कर्मचारियों की भी ड्यूटियां लगाई गईं है। स्थायी नाकों और मोबाइल चेकिंग के लिए इंस्पेक्टरों के 24 घंटे ड्यूटी संबंधी रोस्टर जारी किए गए हैं। विभाग को उम्मीद है कि इससे शरारती तत्वों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकेगा।
आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वित्त कमिश्नर कराधान विकास प्रताप ने सोमवार को आबकारी कमिश्नर वरुण रूजम और आबकारी कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इन्फोर्समेंट गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर मीटिंग की। बैठक के दौरान वित्त कमिश्नर कराधान ने कहा कि आबकारी कमिश्नरेट राजस्थान राज्य में शांतिमय और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव करवाने के लिए पूरा सहयोग देगा। उन्होंने आबकारी कमिश्नर पंजाब को शराब की तस्करी जैसे गंभीर मुद्दे संबंधी सभी जरूरी कदम जल्दी उठाने के निर्देश दिए। वित्त कमिश्नर कराधान, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत ज्वाइंट कमिश्नर (आबकारी), पंजाब को समूची निगरानी के लिए पंजाब से नोडल अफसर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


इन चीजों पर भी रहेगा फोकस
ई-आबकारी पोर्टल के द्वारा ट्रैक और ट्रेस स्टीकर, होलोग्राम, क्यूआर कोड, परमिट और पास को अनिवार्य बनाने संबंधी सभी नियमों को लागू करने और उनकी पालना को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य भर की सभी डिस्टिलरियों और बोटलिंग प्लांटों की जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी संदिग्ध स्थानों, बंद स्थानों (फैक्टरियों/गोदामों), खंडहर इमारतों, ढाबों और एल-17 की जांच करने के निर्देश दिए हैं। आबकारी के इन्फोर्समेंट-1 और इन्फोर्समेंट-2 दोनों विंगों को राजस्थान के साथ लगने वाली सरहदों के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। याद रहे निर्वाचन आयोग की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर और मतगणना के लिए 3 दिसंबर की तारीख घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed