फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   performance of French artists in Chandigarh Elante Mall photos

दिल छू लेंगी ये तस्वीरें: चंडीगढ़ के एलांते मॉल में फ्रांस के कलाकारों की परफॉर्मेंस देख दंग रह गए दर्शक

Sun, 06 Oct 2024 03:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2024 03:26 PM IST
सार

चंडीगढ़ के एलांते मॉल में फ्रांस के कलाकारों की आकाश में लहराते हुए आकृतियों और कलाबाजियों के अद्भुत प्रदर्शन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए।

विज्ञापन
performance of French artists in Chandigarh Elante Mall photos
एलांते मॉल में प्रस्तुति देते फ्रांस के कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के एलांते मॉल में शनिवार की शाम आयोजित रोजओ एरियल स्पेक्टेकल ने दर्शकों को अद्भुत प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्रांसीसी कंपनी ग्रेटे सिएल के कलाकारों की ओर से यह परफॉर्मेंस प्रस्तुत की गई थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस परफॉर्मेंस ने पेरिस ओलिंपिक गेम्स-2024 के उद्घाटन समारोह में धूम मचा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीफन गिरार्ड और केमिली ब्यूमियर द्वारा निर्मित इस शो में आकाश में लहराते हुए आकृतियों और कलाबाजियों के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को अद्भुत अनुभव प्रदान किया।




आकाश की पृष्ठभूमि में स्थापित यह शो कुछ क्षणों के लिए चिंतन करने तथा कलाकारों की काव्यात्मक और नाजुक गतिविधियों से जुड़ने के लिए बनाया गया था। मेटल पोल (6 मीटर ऊंचाई) पर धीरे-धीरे टिकी हुई लहराती आकृतियां बेहद रोमांचक रहीं।



लाइव म्यूज़िशियन और इलेक्ट्रॉनिक व फ़ील्ड रिकॉर्डिंग की विशेषता वाले साउंडस्केप के साथ, 42 मिनट के प्रदर्शन के दौरान कला और प्रकृति आपस में जुड़ते हैं।



एलांते मॉल में रोजेओ ग्रेटे सिएल अपनी परफॉर्मेंस एरियल स्पेक्टेकल की प्रस्तुति दी। कलाकारों की यह परफॉर्मेंस ईख से प्रेरित है और आसपास के वातावरण के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए प्लास्टिक का इंसान के जीवन में क्या प्रभाव है, यह इन कलाकारों ने दर्शाया है।



ऐसी प्रस्तुति लोगों ने शहर में पहले कभी नहीं देखी थी। जिन लोगों ने फ्रांस के कलाकारों की यह परफॉर्मेंस देखी वह इस पल को हमेशा याद रखेंगे।



एलांते मॉल में फ्रांस के कलाकारों की आकाश में लहराते हुए आकृतियों और कलाबाजियों के अद्भुत प्रदर्शन देख दर्शक मंत्रमुग्ध हुए।



एलांते मॉल में फ्रांसीसी कंपनी ग्रेटे सिएल के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed