फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People will be able to fly drones only after permission in Punjab

पंजाब में ड्रोन पर सख्ती: अनुमति के बाद ही उड़ा सकेंगे, भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रतिबंधित दायरा दोगुना किया

Wed, 20 Jul 2022 04:53 AM IST
ajay kumar हर्ष सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 20 Jul 2022 04:53 AM IST
सार

पंजाब में पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधियां थम नहीं रही हैं। पिछले शनिवार को भी पठानकोट के बमियाल क्षेत्र में ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश की गई। हालांकि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने इसे नाकाम कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ और कमांडो ने सर्च ऑपरेशन चलाया। बीते एक साल में पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ऐसी डेढ़ दर्जन से अधिक घटनाओं को दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
People will be able to fly drones only after permission in Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के जरिये नशे और हथियार तस्करी के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर पंजाब पुलिस, बॉर्डर रेंज के अधिकारियों और इंटेलिजेंस विभाग ने राज्य के सीमावर्ती जिलों में नए नियम लागू किए हैं। इन जिलों में अब भारत-पाक सीमा से छह किलोमीटर के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी गई है, जो पहले तीन किलोमीटर तक थी। 

विज्ञापन


अब से प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन मिला तो पंजाब पुलिस और बीएसएफ उस पर हमला कर तुरंत नष्ट कर देगी। साथ ही ड्रोन रखने वाले हर व्यक्ति को इसे उड़ाने के लिए अपने इलाके के डीसी से परमिट लेना होगा। दो दिन पहले चंडीगढ़ में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में राज्य पुलिस के आला अधिकारियों, सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के अलावा इंटेलिजेंस, काउंटर इंटेलिजेंस, विभिन्न एसटीएफ के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


बैठक में डीआईजी बार्डर रेंज भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। बैठक में फैसला लिया गया कि सीमा पार से घुसपैठ करने वाले ड्रोन को समय रहते पहचानने और मार गिराने के लिए स्थानीय स्तर पर ड्रोन उड़ाए जाने पर रोक लगाई जाए। इस संबंध में लोगों को जागरूक बनाने के लिए सिविल, पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सीमा पार से अब भी आ रहे हैं ड्रोन
पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिये नशे और हथियारों की तस्करी की कोशिशों में कोई कमी नहीं आई है। बीते शनिवार भी पठानकोट के बमियाल क्षेत्र में ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश हुई, जिसे बीएसएफ और पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस, बीएसएफ और कमांडो की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बीते एक साल के दौरान पंजाब से सटी पाक सीमा से ऐसी डेढ़ दर्जन से ज्यादा घटनाएं दर्ज की गई हैं। 

जिला स्तर पर भी तय होता रहा है प्रतिबंधित एरिया
पंजाब के सीमावर्ती जिलों में ड्रोन उड़ाने को लेकर पहले भी सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर प्रतिबंधित एरिया तय होता रहा है। यह प्रतिबंध भारत-पाक सीमा से आबादी की दूरी और कैंट एरिया की स्थिति को देखते हुए तय किया जाता है। अधिक आबादी वाले इलाकों में प्रशासन द्वारा 25 किलोमीटर तक भी प्रतिबंध लागू रखा जाता है। नए फैसले में जिला स्तर पर लिए जाने वाले फैसलों को अलग रखा गया है और जिला प्रशासन अपने स्तर पर भी प्रतिबंध लागू कर सकता है।


तस्करों ने भारत से पाक भेजे ड्रोन
भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के लिए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आने वाले नशे और हथियारों को रोकना ही बड़ी समस्या नहीं है, बल्कि इस साल मार्च और अप्रैल में ऐसे दो मामले भी सामने आए जब पंजाब से तस्करों ने पाकिस्तान से हेरोइन और हथियार मंगाने के लिए ड्रोन भेजे थे। पाक से लौटते समय जब बीएसएफ ने इन ड्रोनों को मार गिराया तो इन ड्रोनों की लैब जांच में खुलासा हुआ कि यह पाक से नहीं आए बल्कि पंजाब से पाक भेजे गए थे। इन ड्रोनों के साथ हेरोइन और पिस्टल व मैगजीन पंजाब भेजे गए थे। इस मामले में पंजाब पुलिस ने तरनतारन से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

ड्रोन की गतिविधियां
18 जुलाई 2022 को गुरदासपुर सेक्टर की धींडा पोस्ट पर ड्रोन गतिविधि दर्ज हुई
16 जुलाई 2022 को पठानकोट के बमियाल सेक्टर में पाक से ड्रोन घुसपैठ की कोशिश
15 मई 2022 को बमियाल सेक्टर में ही पहाड़ीपुर पोस्ट पर ड्रोन गतिविधियां दर्ज हुईं
09 मई 2022 को अमृतसर सेक्टर में बीएसएफ ने ड्रोन गिराया, नौ पैकेट हेरोइन मिली
29 अप्रैल 2022 को अमृतसर सेक्टर के गांव धनों कलां के पास चीन निर्मित ड्रोन मार गिराया
07 अप्रैल 2022 को गुरदासपुर के बॉर्डर आउट पोस्ट रोसा पर ड्रोन मूवमेंट दर्ज की गई
07 मार्च 2022 को फिरोजपुर में बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, ड्रग बरामद
06 मार्च 2022 को भी बमियाल सेक्टर की टिडा पोस्ट पर ड्रोन एक्टिविटी देखी गई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed