फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People upset due to power cut in Punjab

पंजाब में बिजली कटौती: जालंधर में गर्मी से लोग बेहाल, पठानकोट में सड़कों पर उतरे व्यापारी

Thu, 28 Apr 2022 05:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Apr 2022 05:07 PM IST
सार

पंजाब में बिजली की कमी भी कटौती का मुख्य कारण है। परेशानी की बात यह है कि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
People upset due to power cut in Punjab
पठानकोट में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर में भीषण गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिली है। अप्रैल में ही मई-जून जैसी लू चल रही है। इस कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण गुरुवार को दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया है, जो आने वाले दिनों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। गुरुवार सुबह से ही गर्मी ने प्रचंड रूप धारण किया है। 

विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच शहर में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। कई इलाकों में गुरुवार को दो से तीन घंटे तक की कटौती की गई। पावरकॉम के अधिकारियों के अनुसार बिजली कटौती रखरखाव के कारण की जा रही है लेकिन पंजाब में बिजली की कमी भी कटौती का मुख्य कारण है। परेशानी की बात यह है कि मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी की तपिश झेलनी पड़ेगी। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग का ख्याल रखें। जरूरी न हो तो दोपहर के समय घर से न निकलें।
विज्ञापन


पठानकोट में बिजली कटौती से परेशान लोग, सड़कों पर उतरे व्यापारी
पठानकोट में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। व्यापारियों ने व्यापार मंडल पठानकोट के बैनर तले प्रधान अमित नैयर की अध्यक्षता में पावरकॉम के खिलाफ दो घंटे नारेबाजी कर रोष जताया। व्यापारियों ने कहा कि दो हफ्ते से लगातार पूरा दिन बिजली के कट लग रहे हैं। इससे दुकानदारों का काम लगातार प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं किया जा रहा है। विभागीय स्तर पर केवल मरम्मत व फाल्ट होने की बात कहकर कट लगाया जा रहा है। दुकानदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पावर कट पर अंकुश नहीं लगाया तो धरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

प्रधान अमित नैयर, पंजाब सचिव एलआर सोढी, पंजाब संयुक्त सचिव सुनील महाजन, जिला चेयरमैन चाचावेद प्रकाश, जिला प्रभारी भारत महाजन, पैटर्न राजेश शर्मा, महासचिव अरुण गुप्ता ने कहा कि कई घंटों तक लगने वाले कट से कारोबार ठप होने के कगार पर पहुंच गया है। इंडस्ट्री भी प्रभावित हो रही है। 

व्यापारियों की दुकानों पर समय पर माल नहीं पहुंच रहा। आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार एवं पावरकॉम मैनेजमेंट जल्द उचित कदम उठाए। बिजली कट को बंद करते हुए पर्याप्त बिजली लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार 300  यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात कर रही है और दूसरी तरफ आमजन को पर्याप्त बिजली भी मुहैया नहीं करवा पा रही। अगर, हालात इसी तरह रहे तो लोगों को सड़कों पर धरने के लिए मजबूर होना होगा। 

संगरूर: पर्याप्त बिजली न मिलने से खफा किसानों ने दिया धरना
पर्याप्त बिजली न मिलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के ब्लाक नेता सुखविंदर सिंह व किसान नेता बलवंत सिंह की अगुवाई में शेरपुर में पावरकॉम दफ्तर के गेट के सामने धरना लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसान नेता सुखविंदर सिंह ने कहा कि आप सरकार के कार्यकाल में खेत व घरों को दी जाने वाली बिजली सप्लाई का बुरा हाल है।

खेतों को पानी की सख्त जरूरत है, क्योंकि पशुओं के लिए हरा चारा जरूरी है। अन्य फसलों के लिए जमीन की सिंचाई करनी है। पानी न मिलने के कारण हरा चारा सूखता जा रहा है। यदि हालात ऐसे ही रहे तो पशुओं के लिए चारे का संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यदि खेतों व घरों के लिए पर्याप्त बिजली न दी तो आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed