फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People upset due to closure of Shambhu border, now expressing anger on social media

Chandigarh News: शंभू बार्डर बंद होने से परेशान लोग, अब सोशल मीडिया पर जता रहे रोष

Fri, 23 Aug 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
People upset due to closure of Shambhu border, now expressing anger on social media
अंबाला। लगभग छह माह से बंद शंभू बार्डर इस बार विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बन सकता है। इसका खामियाजा आमजन सहित व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को आए दिन भुगतना पड़ रहा है। इससे पहले हाईकोर्ट ने शंभू बार्डर खोलने के निर्देश दिए थे, लेकिन जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो एक संयुक्त कमेटी का गठन करके इसका एक रास्ता खोलने के नए निर्देश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

विदित हो कि बीते रोज जब पंजाब और हरियाणा सरकार के प्रतिनिधियों से किसानों की वार्ता हुई और उन्हें बिना ट्रैक्टर-ट्राली के दिल्ली जाने को कहा गया। इस पर किसानाें ने जवाब दिया कि टैक्टर-ट्राली उनके घर हैं और इसके बिना वे दिल्ली नहीं जाएंगे। इससे एक बार फिर शंभू बार्डर खुलने पर पेंच फंस गया है। ऐसे में लोगों की परेशानी अभी कम होने की उम्मीद नहीं है। इससे नाराज लोगों ने सोशल मीडिया पर रोष जाहिर करते हुए प्रचार शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक पोस्ट वीरवार को सोशल मीडिया पर अपलोड की गई। इसमें बताया गया कि मैं अंबाला का निवासी हूं और शंभू बार्डर खुलने तक किसी भी पार्टी को वोट नहीं दूंगा। यह मेरा विनम्र और मौन विरोध प्रदर्शन का तरीका है। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह संदेश आगे भेजो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed