फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People shopping in chandigarh in Dhanteras

चंडीगढ़ः धनतेरस में बाजार से गायब रहा मैजिक फैक्टर, खरीददारी में दिखा मिला-जुला असर

Tue, 06 Nov 2018 09:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 06 Nov 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
People shopping in chandigarh in Dhanteras
खरीददारी करती महिलाएं

धनतेरस पर बाजार एक खास मैजिक फैक्टर की उम्मीद कर रहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ‘लक्ष्मी’ की प्रतीक्षा में बैठा बाजार अबकी बार फिर ठंडा ही रह गया। धनतेरस पर भीड़ तो उमड़ी, लेकिन कारोबार नरम रहा। ट्राइसिटी के बाजार में जो ग्राहक उमड़े भी तो सिर्फ ज्वेलरी, बर्तन और कपड़ों के साथ सजावट के शोरूम में। आर्थिक जानकारों की मानें तो ट्राइसिटी का कारोबार औसतन सौ करोड़ तक ही रह गया।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ऑटोमोबाइल के शोरूम में ज्यादा भीड़ देखने को नहीं मिली। डिलीवरी तो हुई पर उन कारों की जिनकी बुकिंग पहले से थी। एक कार कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी उमेश शर्मा ने बताया कि धनतेरस पर छोटी कारों की डिमांड ज्यादा रही। पहले लोग अपनी पुरानी कारों को चेंज करते थे और अबकी बार ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


लोगों ने सिर्फ नई कारों को खरीदा। ट्राइसिटी में छोटी कारों की आठ कंपनियां हैं। एक कार कंपनी की औसतन पचास कारों की सेल ही हुई। ऐसी स्थिति में चार सौ कारों की सेल का अनुमान है। एक कार कंपनी के मार्केटिंग अधिकारी सुधीर ने बताया कि चंडीगढ़ में कारों के प्रति क्रेज है, लेकिन अबकी दिवाली में ऐसा कुछ नहीं दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

People shopping in chandigarh in Dhanteras
बर्तन की दुकान में जुटे ग्राहक

ऑटोमोबाइल सेक्टर के एक्सपर्ट राजेश पंत ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा कार बाजार में औसतन 20 से 30 फीसदी तक गिरावट रही। पांच से दस लाख रुपये तक की कारों की सेल रही, जबकि लग्जरी कारों की मार्केट भी 50 फीसदी डाउन ही रही। चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के ऑटो डीलर्स का हाल बेहाल रहा।

पिछली बार से आधा रह गया कारोबार
सेक्टर-19 के घड़ी विक्रेता बलजीत सिंह ने बताया कि धनतेरस पर मार्केट में ज्यादा ग्राहक नहीं दिखाई दिए। पिछले धनतेरस पर बाजार में कारोबार 30 फीसदी तक घटा था जबकि अबकी बार कारोबार में औसतन 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज की जा रही है।

अबकी ज्वेलरी का बाजार रहा गुलजार
चंडीगढ़ सेक्टर-8 के मलिक ज्वेलर्स के मालिक बाल किशन मलिक ने बताया कि चंडीगढ़ में ज्वेलरी का बाजार अबकी बार गुलजार रहा। सर्राफा बाजार और दूसरी मार्केट में अंतर है। सर्राफा बाजार में लोग इनवेस्टमेंट करते हैं, जबकि अन्य बाजार में इनवेस्टमेंट नहीं होती है। यदि पिछली बार के सोने के कारोबार की बात करें तो यह औसतन साठ करोड़ था जबकि अबकी बार सोने का कारोबार 10 फीसदी तक गिर गया। चंडीगढ़ सेक्टर-23 के एक ज्वेलर ने बताया कि अबकी बार ट्राइसिटी में औसतन 55 करोड़ तक का कारोबार होने का अनुमान है। इसमें भी ज्यादा सेल सिक्कों की रही। ज्वेलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि ट्राइसिटी में सोने का कारोबार औसत रहा।

सजावट की ओर रहा सभी का ध्यान

People shopping in chandigarh in Dhanteras
बर्तन की खरीददारी करती महिला

अबकी बार सजावट की ओर सबका ज्यादा ध्यान रहा। सेक्टर-18 की इलेक्ट्रानिक्स मार्केट को ग्राहकों का अच्छा रिस्पांस मिला। यहां लड़ियां, एलईडी लाइट्स को खरीदने का ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। यहां लाइट खरीदने आए रवि कुमार ने बताया कि दिवाली रोशनी का त्योहार है और इसीलिए वे लड़ियां खरीद रहे हैं। अपने जीरकपुर के घर को वे लड़ियों से खूब सजाएंगे।
 
फ्रिज और एलईडी की मार्केट में क्रेज
चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित पारस इलेक्ट्रानिक्स के संजय मेहता ने कहा कि ट्राइसिटी में दीपावली के दौरान एलईडी और फ्रिज का काफी ज्यादा क्रेज रहता है। लोग दिवाली के समय ही उसको बदलते हैं। इसी वजह से मार्केट की स्थिति औसत रही। एक्सपर्ट के अनुसार ट्राइसिटी में औसतन 20 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

बाजार में कारोबार का रहा एकदम बेहाल  
चंडीगढ़ सेक्टर-22 के दुकानदार सुनील कथूरिया ने बताया कि इस बार बाजार में कारोबार का हाल बेहाल ही रहा। धनतेरस की शॉपिंग तो तीन से चार दिन पहले से ही शुरू हो जाती है। इस बार ऐसा नहीं है। धनतेरस वाले दिन भी शॉपिंग एकदम ठंडी ही रही। इसकी एक वजह यह भी है कि ग्राहक अब ज्यादा समझदार हो चुके हैं और उनकी शॉपिंग आवश्यकता के अनुरूप होती है। वे अनावश्यक पैसा नहीं खर्च करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed