{"_id":"5e3dc76e8ebc3ee5981dc897","slug":"people-set-up-camp-in-power-office-manimajra-to-hear-the-problem-chandigarh-news-pkl3657322175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ऑफिस मनीमाजरा में लोगों ने समस्या सुनने के लिए लगाया कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ऑफिस मनीमाजरा में लोगों ने समस्या सुनने के लिए लगाया कैंप
विज्ञापन
मनीमाजरा। बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार सुबह मनीमाजरा स्थित बिजली ऑफिस में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक कैंप लगाया गया। इसमें इलाके के एसडीओ कीरत लान और एक्सईएन दीपक बंसल ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका हल निकाला। कैंप में समाजसेवी रामेश्वर गिरि ने अधिकारियों से इलाके में ऐसा सिस्टम लागू करने की मांग रखी कि जब किसी एक एरिया में लाइट खराब हो जाए तो उसे ठीक करने के लिए सारे एरिया की लाइट को बंद न किया जाए। इसके लिए उन्होंने हर एरिया अलग अलग डिवाइड करने की बात की। वहीं गिरि ने लोगों के मकानों के बीच आ रहे बिजली के खंभों को बाहर निकालकर लगाने की मांग रखी है। गिरि का कहना कि लोगों ने अपने मकानों के आगे अतिक्रमण करके खंभे तक मकानों के बीच ले लिए हैं। अब लोगों का मकान तो तोड़ा नहीं जा सकता है। इसके लिए विभाग अपने खंभे वहां से निकालकर थोड़ा आगे लगाए।
ऑल मनीमाजरा वेलफेयर के एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने मांग रखी कि जिस एक मकान में चार भाई अलग-अलग रहते हैं, उनक चारों के अलग-अलग बिजली के मीटर लगाया जाएं। उन्होंने कहा कि 25 साल से मनीमाजरा में कहीं भी पुराने तार नहीं बदले गए। उनको अब बदला जाए।
ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय भजनी ने कहा कि बिजली विभाग का टेलीफोन कोई नहीं उठाता है। लाइट बंद होने पर लोग फोन करके थक जाते हैं। कांग्रेसी नेता सुरजीत ढिल्लों ने कहा कि गोविंदपुरा में तारों को बुरा हाल है। वहां रोजाना आग लगती है। उसे ठीक किया जाए। सुभाष धीमान ने कहा कि इंदिरा कॉलोनी में तीन अलग-अलग कॉलोनियां हैं, जबकि विभाग का स्टाफ एक ही कालोनी की लाइट पर ध्यान देता है। दूसरी कॉलोनी के लोग की कर्मचारी बात भी नहीं सुनते हैं।