{"_id":"5bca374bbdec22694753496b","slug":"people-protested-of-education-minister-s-reached-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेल हादसाः शिक्षा मंत्री का लोगों ने किया विरोध, गनमैन ने की हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेल हादसाः शिक्षा मंत्री का लोगों ने किया विरोध, गनमैन ने की हवाई फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Updated Sat, 20 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद भारी पुलिसबल
हादसे की जानकारी लेने पहुंचे शिक्षा मंत्री ओपी सोनी को गुस्साई भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। सोनी को बचाने के लिए उनके गनमैन को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन पर हमला बोल दिया और ट्रेन के शीशे तोड़ दिए। ट्रेन में रेलवे के डॉक्टर और अधिकारी सवार थे। रेल अधिकारी ट्रेन को वहां से वापस दौड़ाकर अमृतसर ले गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को नौकरी और एक-एक करोड़ मुआवजा दे सरकार : आप
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अमृतसर में दिल दहलाने वाली घटना के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। जारी बयान में सांसद भगवंत मान, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जाहिर किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक नाकामी का भयंकर नतीजा करार दिया।
विज्ञापन
आप नेताओं ने इस घटना के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अफसरों, रेलवे और सरकार के नुमाइंदों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि असुरक्षित स्थान पर दशहरे का त्योहार मनाने की इजाजत देना बड़ी नालायकी साबित हुई। उन्होंने कहा कि चश्मदीदों ने रेलवे विभाग को भी जिम्मेदार ठहराया है, जबकि प्रबंधकों की तरफ से अपने स्तर पर रेलवे को इस ट्रैक पर रेल धीरे चलाने की मांग की थी, परंतु रेलवे चालक ने हार्न तक भी नहीं बजाया।
विज्ञापन