फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People paid taxes department caught month electricity bill

लोगों ने कर दिया भुगतान, विभाग ने पकड़ाया 4 माह का बिजली बिल

Thu, 23 Jul 2020 12:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
People paid taxes department caught month electricity bill
चंडीगढ़। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के समय जब बिजली विभाग ने लोगों को बिल नहीं दिया तो कुछ लोग खुद ही संपर्क में जाकर अपना बिल जमा करवा आए। अब विभाग ने लोगों को 4 माह का बिजली बिल थमा दिया। लोगों को अब फिर से विभाग के चक्कर काटकर अपने भुगतान की जानकारी देने जाना होगा।
विज्ञापन

सेक्टर 36 मार्केट के दुकानदार अनुज सहगल बताते हैं कि उनके पास मार्केट में दुकान व दो पब्लिक शौचालय हैं। पिछले 3 माह से बिजली बिल न आने के कारण दुकान व पब्लिक टॉयलेट का बिल संपर्क में जाकर खुद जमा कर आए। जुलाई में अचानक विभाग ने चार माह का बिजली बिल थमा दिया। अब बिलों का संशोधन करवाने के लिए विभाग के चक्कर काटने पड़ेंगे। तब कहीं जाकर बिल एडजस्ट होंगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग अगर थोड़ी सी गंभीरता दिखाता तो बिलों में यह समस्या नहीं आती। अनुज ने बताया कि यह समस्या सिर्फ एक दुकान का नहीं बल्कि कई दुकानों का मामला है, जहां बिल भरने के बाद भी लोगों को बकाया बिल थमा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed