फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People meet with Adviser, Advisors, transfer, chandigarh

दिनभर एडवाइजर से मिलने पहुंचते रहे लोग

Fri, 11 Mar 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Mar 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
People meet with Adviser, Advisors, transfer, chandigarh
विजय देव, सलाहकार, चंडीगढ़ प्रशासक - फोटो : amar ujala
ट्रांसफर के बाद वीरवार को दिनभर एडवाइजर के पास अधिकारियों और लोगों का आना-जाना लगा रहा। लोगों के साथ प्रशासन के अधिकारी भी ट्रांसफर की खबर से सकते में थे। हर कोई एडवाइजर विजय देव से मिलकर यही पूछ रहा था। वहीं ट्रांसफर रुकवाने के लिए शहर में विभिन्न संगठन एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन


कई यूनियनें तो भूख हड़ताल करने की तैयारी में हैं। पर्सोनल सेक्रेटरी विक्रम देव दत्त, होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, नवनियुक्त आईजी तेजिंद्र सिंह लूथरा, नगर निगम कमिश्नर बी. पुरुषार्था, सिटको एमडी कविता सिंह और स्मार्ट सिटी नोडल अधिकारी दानिश अशरफ सहित अन्य अधिकारी एडवाइजर से मिले। एडवाइजर से मिलकर लौटे एक अधिकारी ने बस इतना कहा कि यह क्या हो रहा। इसके बाद उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


वीरवार को अधिकतर समय ऑफिस में ही रहे देव
एडवाइजर विजय देव वीरवार को सुबह पीजीआई में वर्ल्ड किडनी डे का उद्घाटन करने पहुंचे। उसके बाद वह अपने ऑफिस में लोगों से मिले। मीडिया से दूरी बनाए रखी। हालांकि लंच पर जाते समय चलते-चलते बात की। लंच के बाद भी ऑफिस में बैठकर फाइलें निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तबादला रुकवाने के लिए संगठन एकजुट
एडवाइजर विजय कुमार देव का ट्रांसफर रुकवाने के लिए शहर के विभिन्न संगठन एकजुट हो रहे हैं। ट्रांसफर का वीरवार को शहर में जगह-जगह विरोध हुआ। पहली बार विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कर्मचारी, गैर कर्मचारी संगठनों और आम लोगों ने किसी अधिकारी के ट्रांसफर पर एतराज जताते हुए प्रदर्शन किया। कई यूनियनें भूख हड़ताल का एलान कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed