फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bollywood actress Chitrashi Rawat interview

उत्तराखंड की हूं, फिल्म के लिए सीखी हरियाणवी, लोगों के प्यार ने पहुंचाया बॉलीवुड: चित्राशी रावत

Sat, 14 Sep 2019 12:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 14 Sep 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
bollywood actress Chitrashi Rawat interview
Chitrashi Rawat
चंडीगढ़ इतना शानदार सिटी है कि इसका क्या कहना। वास्तव में इस सिटी की बात ही निराली है। कई बार मैं इस सिटी में आईं हूं पर एक इच्छा हमेशा रहती है कि एक सप्ताह के लिए यहां रहूं। यह कहना है चित्राशी रावत का। चित्राशी यानी चक दे इंडिया की हॉकी प्लेयर कोमल चौटाला। जिनको लोगों ने ऐसा प्यार दिया कि वह अपना फेवरेट गेम हॉकी छोड़कर बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया में पहुंच गईं।
विज्ञापन


हां, चित्राशी रावत चंडीगढ़ में अपनी नई फिल्म की शूटिंग में पहुंची हैं। चंडीगढ़ के एक होटल में हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने बताया कि अभी भी उनको लोग कोमल चौटाला के रूप में ज्यादा जानते हैं। हालांकि चक दे इंडिया के बाद उन्होंने कई फिल्में कर डाली हैं। वास्तव में वह तो एक राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रहीं हैं और जब उनको फिल्म का आफर आया तो वह 12वीं क्लास में पढ़ रहीं थीं।
विज्ञापन


चक दे इंडिया के लिए जब ऑफर आया था तो उस समय वह राष्ट्रीय कैंप में जाने की तैयारी में मगन थीं, लेकिन यह ऑफर बेहतरीन लगा तो सब कुछ छोड़ दिया। चक दे इंडिया के बाद तो उन्होंने लक, फैशन जैसी मूवी में अपनी एक्टिंग का जादू चला दिया। चित्राशी रावत ने कहा कि उन्होंने मुंबई में आने के बाद कई थियेटर किए और अब वेब सीरीज भी कर रही हैं। चित्राशी रावत ने कहा कि वास्तव में फैशन और लक ने भी उनको खास पहचान दी। हॉकी से उनका लगाव फिल्मों में आने के बाद भी खत्म नहीं हुआ। हॉकी काफी समय तक खेलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जितनी मेहनत वह हॉकी के टर्फ पर करती थीं उससे कहीं ज्यादा अब बॉलीवुड में करनी पड़ती है। हां, उनको एक स्पोर्ट्स पर्सन होने का लाभ जरूर मिला। चित्राशी ने कहा कि नई फिल्म में उनकी भूमिका एकदम अलग होगी। यह एक एकदम स्टाइलिश माडर्न गर्ल का रोल है। चित्राशी ने कहा कि उन्होंने चक दे इंडिया की डबिंग खुद की थी। बेशक वह उत्तराखंड की रहने वाली हैं, लेकिन उन्होंने हरियाणवी भाषा को सीखा और उसके बाद खुद डबिंग की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed