{"_id":"5ef26a848ebc3e431f7ff920","slug":"people-got-freedom-from-quarantine-center-after-protest-reached-home-at-6-pm-chandigarh-news-pkl3791155186","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बाद लोगों को क्वारंटीन सेंटर से मिली आजादी, शाम 6 बजे पहुंचाया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बाद लोगों को क्वारंटीन सेंटर से मिली आजादी, शाम 6 बजे पहुंचाया घर
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब वहां क्वारंटीन किए गए लोग अपने सामान के साथ बाहर खड़े हो गए। मंगलवार दोपहर यह लोग अपने घर जाने की मांग करने लगे। लोगों ने कहा कि जब उनके इलाके का कोरोना पॉजिटिव मरीज घर पहुंच गया है तो फिर उन्हें यह सजा क्यों दी जा रही है। विरोध के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद लोगों को शाम 6 बजे के करीब घर पहुंचाया गया।
क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने बताया कि उन्हें 9 जून को दड़वा से सेक्टर-47 के कम्युनिटी सेंटर में लाकर क्वारंटीन कर दिया गया था। पहले कुछ दिनों तक यहां रह रहे सभी 58 लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिलीं। इसके बावजूद सभी ने 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा किया। अब उनके एरिया में आया कोरोना का मरीज ठीक होकर घर लौट गया है, लेकिन जिन्हें कुछ भी नहीं हुआ, वह अभी तक क्वारंटीन सेंटर में कैद हैं। इस पर लोगों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। क्वारंटीन सेंटर में रह रहे कुछ लोगों ने अधिकारियों से बात की तो उन्हें एक-दो दिनों में घर भेजने का आश्वासन दिया। लोगों ने इस बात का विरोध किया और वह अपना सामान लेकर कम्युनिटी सेंटर के ग्राउंड में आकर खड़े हो गए। आनन-फानन में प्रशासन के अधिकारी और पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया गया। जब लोग नहीं माने तो सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर शाम को उन्हें उनके घर तक पहुंचा दिया गया। इस बारे में जब प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क किया तो किसी ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया।