फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People gathered to buy cheap liquor, waited in line

Chandigarh News: सस्ती शराब खरीदने उमड़े लोग, लाइन पर लगकर किया इंतजार

Mon, 01 Apr 2024 07:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
People gathered to buy cheap liquor, waited in line
चंडीगढ़। शहर में रविवार को 31 मार्च पर शराब के ठेके टूटने पर लालपरी के शौकीनों की जबर्दस्त भीड़ लग गई। सेक्टर- 9 स्थित शराब के ठेके पर सस्ती शराब के चक्कर में लोग दूर-दूर से खरीदारी करने के लिए पहुंचे। लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि लोगों को लाइनों में लगकर शराब खरीदनी पड़ी। आखिर में लोगों को भगाने के लिए शटर गिराना पड़ा। सेक्टर-9 स्थित शराब के ठेके पर कम दाम में शराब मिल रही थी। शाम होते होते लोगों की भीड़ के कारण पार्किंग फुुल हो गई। लोग दस से बीस मिनट तक लाइनों में खड़े रहे, उसके बाद उनका नंबर आया। कैश काउंटर पर पहले बिल कटवाने के लिए भी लोग एक दूसरे से धक्कामुक्की कर रहे थे। भीड़ इतनी बढ़ गई कि ठेके को अंदर से बंद कर दिया गया। लोग आधे घंटे तक बाहर इंतजार करते रहे। आखिर में लोगों को भगाने के लिए शटर गिराना पड़ा। ठेके के कर्मचारी बाहर आकर लोगों को हाथ जोड़कर कर वापस भेजते नजर आए। कई सेक्टरों में ठेकों के बाहर यही नजारा रहा। कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। शाम होते ही आधे से ज्यादा स्टॉक खत्म हो गया था। गौर हो कि 31 मार्च को ठेकों का टेंडर बदलता है। इसी कारण शराब ठेकेदार अपना स्टॉक खत्म करने के लिए कम दाम में शराब बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed