{"_id":"5f2675ef60d46007d050e74e","slug":"people-died-due-to-poisonous-wine-in-punjab-illegal-wine-business-via-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में जहरीली शराब से मौतें, खुलासा- यूट्यूब चैनल चलाती है बटाला से गिरफ्तार महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में जहरीली शराब से मौतें, खुलासा- यूट्यूब चैनल चलाती है बटाला से गिरफ्तार महिला
Sun, 02 Aug 2020 01:44 PM IST
खुशबू गोयल
अशोक नीर, अमृतसर
अशोक नीर, अमृतसर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माझा के तीन जिलों अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों ने इस बात को साबित कर दिया है कि प्रदेश में नशे का काला कारोबार बेधड़क चल रहा है। गांवों में अवैध शराब की भट्टियों को न केवल पुरुष चला रहे हैं, इस धंधे में महिलाएं भी शामिल हैं। प्रदेश की मातृत्व शक्ति शराब के धंधे में शामिल है, इस खबर ने सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अमृतसर में अपने पति जसपाल सिंह सहित 12 लोगों को जहर पिलाकर मौत की नींद सुलाने वाली बलविंदर कौर का इतना रसूख था कि संबंधित थाने का कोई भी अधिकारी उसके विरुद्ध कार्रवाई की हिम्मत नहीं करता था। वहीं बटाला से गिरफ्तार की गई महिला त्रिवेणी पूर्व फौजी की पत्नी है और अपना यूट्यूब चैनल चलाती है।

पुलिस ने चलाया था अभियान, बीच में ही हो गया खत्म
फरवरी में अमृतसर के पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह और देहाती पुलिस के तत्कालीन एसएसपी विक्रमजीत सिंह दुग्गल द्वारा अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए गठित अलग-अलग टीमों ने 35 शराब तस्करों को काबू करने के लिए कई ठिकानों पर रेड की थी। शराब बरामदगी, तस्करों की गिरफ्तारी और दर्ज की गई प्रत्येक एफआईआर की रिपोर्ट थानों से मंगवाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
किस इलाके में कितने शराब तस्कर गिरफ्तार हुए, कितनी शराब बरामद की गई, इसकी रिपोर्ट रोजाना डीजीपी कार्यालय पहुंचती रही है। इस अभियान के अंतर्गत अमृतसर देहाती पुलिस ने शराब तस्करी के 31 मामले दर्ज कर 34 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से लाहन और अंग्रेजी शराब बरामद की गई। अमृतसर पुलिस ने एक दिन में 23 एफआईआर दर्ज कर 29 शराब तस्करों को दबोचा था।
अमृतसर देहाती में कुल 15 और कमिश्नरेट अमृतसर में 20 पेट्रोलिंग दस्ते तैयार किए गए थे। ऐसी व्यवस्था थी कि अवैध शराब की सूचना मिलते ही यह गश्त दल मात्र पांच मिनट में मौके पर पहुंच जाएंगे। पुलिस ने 21 मई को 25 मामले दर्ज कर 29 शराब तस्करों को काबू किया। 20 मई को 25 एफआईआर के साथ 24 आरोपी काबू किए। 19 मई को 14 एफआईआर दर्ज कर 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद यह अभियान ठंडा पड़ा गया।