फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People Died due to Poisonous Wine in Punjab, Accused Arrest

पंजाब में ‘मौत’ बांटने वाले 12 गिरफ्तार, आठ की तलाश जारी, अब तक कुल 37 दबोचे गए

Tue, 04 Aug 2020 10:10 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 04 Aug 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
People Died due to Poisonous Wine in Punjab, Accused Arrest
सांकेतिक तस्वीर
जहरीली शराब के मामले में पंजाब पुलिस ने सोमवार को 12 और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है जिनमें दो व्यापारी भी शामिल हैं। आठ आरोपियों की तलाश जारी है। प्राथमिक जांच में गिरफ्तार किए गए गोबिंदर, रवींद्र, दर्शना रानी, त्रिवेनी चौहान और हरप्रीत सिंह इस मामले में मुख्य आरोपी पाए गए हैं। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 37 तक पहुंच गई है। मुख्य आरोपियों में  लुधियाना में एक पेंट की दुकान का मालिक राजेश जोशी भी है।
विज्ञापन


इस भगोड़े व्यापारी से नकली शराब खरीदने वालों की संख्या काफी अधिक है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापे जारी हैं। उसके गोदाम को सील कर दिया गया है।  पिछले 24 घंटे में गिरफ्तार हुए आरोपियों में मोगा का रवींद्र सिंह आनंद भी शामिल है। मेकैनिकल जैक बनाने वाली फैक्ट्री चलाने वाले रवींद्र ने लुधियाना के कारोबारी से 11,000 रुपये प्रति ड्रम के हिसाब से नकली शराब के तीन केन (प्रत्येक 200 लीटर) खरीदे थे। उसने हाल ही में हैंड सैनिटाइजर बनाने की शुरुआत भी की थी।
विज्ञापन


रवींद्र के पास से ये तीन ड्रम मोगा के अवतार सिंह के पास पहुंचे जिसने इन्हें तरनतारन के गांव पंडोरी गोला के निवासी हरजीत सिंह और उसके दो बेटों सतनाम और शमशेर को 28,000 रुपये प्रति ड्रम के हिसाब से बेच दिए। उन्होंने 50,000 रुपये दिए थे और बाकी रकम अभी देनी थी। उन्होंने इन ड्रमों को अपने गांव के नजदीक झाड़ियों में छुपा दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हरजीत और उसके बेटों ने 6,000 रुपये में गोबिंदर सिंह को इन ड्रमों में से नकली शराब बनाकर 42 बोतलें दीं। उसने इसमें 10 प्रतिशत मिलावट करके इनसे 46 बोतलें बना दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इन्हें 28 और 29 जुलाई को 23-23 बोतलें करके अवैध शराब का कारोबार करने वाली बलविंदर कौर के बेटों को बेच दिया। बलविंदर कौर को इस केस में सबसे पहले गिरफ्तार किया गया था। उसने इस शराब में 50 प्रतिशत और पानी मिलाकर इसे आगे 100 रुपये के हिसाब से बेच दिया। रवींद्र सिंह ने और खुलासे करते हुए कहा है कि वह मोगा निवासी एक पेंट स्टोर के मालिक अश्वनी बजाज का सहयोगी है जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। रवींद्र से पूछताछ में राजेश जोशी का नाम सामने आया।

अधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी

मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए कि इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने निलंबित किए दो डीएसपी, चार एसएचओ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा निलंबित किए गए छह पुलिस अफसरों और सात कर व आबकारी अधिकारियों की भूमिका की न्यायिक जांच भी की जा रही है।

घर में लगाई शराब बनाने की फैक्ट्री
जहरीली शराब के मामले में बटाला पुलिस की एक टीम ने जब अमृतसर निवासी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया तो पता चला कि उसने गांव में अपने घर में ही शराब की फैक्टरी लगाई है। वहां पर कई आटोमैटिक मशीनें भी हैं। बटाला पुलिस को वहां से बड़ी मात्रा में जहरीली शराब भी मिली। इसके अलावा अमृतसर देहाती की एक टीम ने गोबिंदर को गिरफ्तार किया। गोबिंदर व हरप्रीत आपस में पुराने जानकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed