फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People did yoga in many cities in Punjab on International Yoga Day 2022

International Yoga Day 2022: पंजाब में कई शहरों में लोगों ने किया योग, बीएसएफ जवानों ने भी किया योगासन

Tue, 21 Jun 2022 11:28 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 11:28 AM IST
सार

बठिंडा में मंगलवार को योग दिवस राजिंदरा कॉलेज में मनाया गया। डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर एसएसपी जे इलेनचेलियन भी उपस्थित रहे। डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने कहा कि शारीरिक एवं तंदुरुस्ती के लिए योग करना अति जरूरी है।

विज्ञापन
People did yoga in many cities in Punjab on International Yoga Day 2022
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंजाब के लुधियाना, अमृतसर और मुक्तसर में लोगों ने योग किया। अटारी सीमा पर बीएसएफ जवानों ने योगासन किया। फरीदकोट के कोटकपूरा के डेरा दरिया गिरी में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। आईएमए कोटकपूरा के प्रधान डॉ. रवि बांसल की अगुवाई में आयोजित समारोह में मेडिकल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव हुस्न लाल, डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट डॉ. रूही दुग्ग, बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. राज बहादुर, सिविल सर्जन डॉ. संजय कपूर और कोटकपूरा एसडीएम वीरपाल कौर विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के प्रवीण सुखीजा की अगुवाई में योग अभ्यास करवाया गया। इस मौके पर प्रधान सचिव हुस्न लाल ने सभी को जीवन में योग के महत्व की जानकारी दी और सेहतमंद जीवन के लिए नियमत रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


अबोहर में भी लोगों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक ओर जहां शहर के विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाकर लोगों को योग करवाया गया। वहीं नगर निगम की ओर से नेहरू पार्क में विशाल योग शिविर लगाया गया, जिसके मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल थे। इस योग शिविर में शहर के सैकड़ों महिला, पुरुषों व बच्चों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। जिला उपायुक्त अग्रवाल ने कहा कि प्राचीन भारत के ऋषि मुनि योग के माध्यम से ही हजारों वर्ष की लंबी आयु प्राप्त करते थे।
विज्ञापन


गुरदासपुर में डीसी ने बताए योग के फायदे
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस को समर्पित जिले के अलग-अलग जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। बड़ी संख्या में नौजवानों, खिलाड़ियों और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। जिला प्रशासन और जिला आयुर्वेदिक विभाग ने छोटा घल्लूघारा स्मारक काहनूवान छंब, फिश पार्क गुरदासपुर, शहीदी स्मारक डेरा बाबा नानक और हजीरा पार्क बटाला में कार्यक्रम का आयोजन करवाया। डीसी मोहम्मद इशफाक ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि पूरी दुनिया में आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया है और तंदरुस्ती के लिए योग बेहद लाभदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुक्तसर में पुलिसकर्मियों और विद्यार्थियों ने किया योग
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को जिले में विभिन्न जगह योग की लहर चली। स्वास्थ्य विभाग ने जहां गांव चक्क शेरेवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिलास्तरीय मुख्य समागम आयोजित किया, वहीं पुलिस लाइन में भी योग कैंप लगाया। विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों में भी योग कैंप लगे। जहां विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर योग के प्रति रुचि दिखाई।
 
शरीर की तंदुरुस्ती और मानसिक शांति के लिए योगा जरूरी: डिप्टी कमिश्नर
बठिंडा में मंगलवार को योग दिवस राजिंदरा कॉलेज में मनाया गया। डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने योगाभ्यास किया। इस मौके पर एसएसपी जे इलेनचेलियन भी उपस्थित रहे। डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परे ने कहा कि शारीरिक एवं तंदुरुस्ती के लिए योग करना अति जरूरी है। इसके अलावा अच्छे भविष्य के लिए पौधे लगाना और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर बीमारियों का शिकार नहीं होता और इसके साथ कई तरह की बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।

फिरोजपुर: 75 रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
योग दिवस पर मंगलवार सुबह रेलवे, सेना और बीएसएफ ने योग शिविर का आयोजन किया। हुसैनीवाला बॉर्डर पर शिविर लगाकर बीएसएफ अधिकारियों व जवानों ने योग किया। रेलवे अधिकारी क्लब में शिविर लगाकर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा के साथ-साथ करीब 75 रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। 

इस शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला फिरोजपुर के अनुभवी योग विशेषज्ञ डॉ. गुरनाम सिंह, मनोज आर्या, शक्ति किरण एवं अन्य विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्राणायाम एवं योग आसनों के जरिये ब्लड प्रेशर, गठिया, तनाव, कब्ज, दिल की बीमारी, मधुमेह, दमा, जोड़ों का दर्द आदि बीमारी से बचाव के संबंध में जानकारी दी। मंडल के सभी कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग दिवस मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed