फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   People did not like new faces in the election survey of political parties in Punjab

Punjab Election 2022: सर्वे में जनता ने नए चेहरों को नकारा, तब जाके सियासी दलों ने चुनावी मैदान में पुरानों को उतारा

Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 12:57 AM IST
सार

पंजाब में इस बार सभी दलों ने पुराने चेहरों पर अधिक भरोसा जताया है। इसकी वजह चुनावी सर्वे भी हैं। दरअसल, सर्वे में लोगों ने नए चेहरों को नापसंद कर दिया। मजबूरी में सभी दलों को पुराने चेहरों पर ही सियासी दांव खेलना पड़ा। 

विज्ञापन
People did not like new faces in the election survey of political parties in Punjab
भाजपा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की जनता ने नए चेहरों को नकार दिया है। इसका खुलासा सियासी दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा से पहले कराए गए सर्वे में हुआ है। अधिकांश राजनीतिक दलों के सर्वे में नए राजनीतिक चेहरों को पंजाब के लोगों ने पसंद नहीं किया। इसके बाद मजबूरी में राजनीतिक दलों को फिर से पुराने चेहरों पर विश्वास जताना पड़ा। अभी तक पुराने चेहरों पर विश्वास करने में कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल अन्य राजनीतिक दलों से आगे चले रहे हैं।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार की 16वीं विधानसभा में नए चेहरे दिखाई देंगे। राजनीतिक दल भी पांच साल से सियासत में सक्रिय नए सियासी चेहरों पर नजर रखे हुए थे। चुनाव की घोषणा से पहले सभी राजनीतिक दलों द्वारा नए चेहरों को लेकर पार्टी स्तर पर और निजी कंपनियों के जरिये सर्वे कराया गया। 
विज्ञापन


सर्वे का परिणाम सियासी दलों के लिए चौंकाने वाले रहे हैं। अधिकांश दलों के सर्वे में लोगों द्वारा नए चेहरों को अच्छा रिस्पांस नहीं दिया गया। इसके बाद आनन-फानन राजनीतिक दलों ने फिर पुराने चेहरों के पास चक्कर काटने शुरू कर दिए। आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होने के बाद जारी की गई प्रत्याशियों की सूची में फिर वही चेहरे दिखाई दिए जिनको पंजाब के लोग हमेशा से ही देखते आ रहे हैं। इस बार यह कयास लगाए जा रहे थे कि किसानों के विरोध के कारण भाजपा नए चेहरों पर दांव खेलेगी लेकिन यहां भी पुराने चेहरे ही ताल ठोकते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक सबसे ज्यादा पुराने चेहरे कांग्रेस और शिअद में दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने अभी तक 86 प्रत्याशियों की सूची में 58 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। यही हाल शिअद का है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल ने भी अधिकांश पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है। 

नाराज नए चेहरे घर बैठे
टिकट नहीं मिलने से नए सियासतदानों को काफी निराशा हाथ लगी है। इस कारण से पांच साल तक टिकट की आस में राजनीति में सक्रिय कार्यकर्ता फिलहाल घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। यही कारण है कि राजनीतिक दलों का चुनावी माहौल भी गरम नहीं हो पा रहा है। आम कार्यकर्ताओं की चुनाव से यह दूरी राजनीतिक दलों को भी परेशान कर रही है। 

प्रचार पर रोक ने भी बढ़ाया इंतजार
सर्वे के साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव प्रचार पर लगी रोक भी नए चेहरों को पीछे रखने में बड़ी वजह बनी। राजनीतिक दल यह जानते थे कि चुनाव में नए चेहरों के लिए प्रचार की आवश्यकता ज्यादा होगी, जिसमें समय अधिक लगेगा। संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए नेताओं को उम्मीद है कि आयोग प्रचार की रोक को अभी और बढ़ा सकता है। ऐसे में फिर रणनीति में बदलाव कर पुराने चेहरों को ही आगे करना दलों ने उचित समझा।


क्या रहा सर्वे का प्रतिशत
प्रत्याशियों की खोज में कराए गए सर्वे में पुराने चेहरों का प्रतिशत नए सियासी चेहरों पर हावी रहा। अधिकांश दलों के सर्वे में नए चेहरों को 25-30 प्रतिशत ही पंजाब के लोगों ने पसंद किया। सर्वे में दलों ने सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया था। बदलाव के कारण युवाओं की संख्या सर्वे में अधिक रखी गई, इसके बाद भी सर्वे के परिणाम युवाओं के लिए ही अच्छे नहीं रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed