{"_id":"60e619918ebc3e549a494530","slug":"people-are-facing-water-crisis-in-singha-devi-colony-for-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव: सिंघा देवी कालोनी में तीन माह से पानी का संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन, बोले- ट्यूबवेल ऑपरेटर नहीं दे रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव: सिंघा देवी कालोनी में तीन माह से पानी का संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन, बोले- ट्यूबवेल ऑपरेटर नहीं दे रहा पानी
Thu, 08 Jul 2021 02:48 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Jul 2021 02:48 AM IST
सार
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से उनके घरों ने पानी नहीं आ रहा है। पूरे हफ्ते में मुश्किल से एक दिन पांच मिनट के लिए पानी आता है।
विज्ञापन
सिंघा देवी कालोनी में पानी का संकट, ज्ञापन देने पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सिंघा देवी कालोनी में तीन महीने से पानी का संकट है। भीषण गर्मी में यह और गहराता जा रहा है। इससे परेशान होकर नाराज लोगों ने बुधवार को टंकी चौक स्थित वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तुरंत कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले तीन महीने से उनके घरों ने पानी नहीं आ रहा है। पूरे हफ्ते में मुश्किल से एक दिन पांच मिनट के लिए पानी आता है। इलाका निवासी शैलेश का कहना है कि विभाग ने उनके इलाके में पानी की पाइपलाइन भी नहीं डाली है। जबकि यह पाइपलाइन लोगों ने मिलकर अपने खर्चे पर डलवाई है। इसके बाद भी हमारे ऊपर इस पाइप में वॉल्व लगाने के लिए दबाव बनाया गया। जिसे लगाने के बाद भी पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राम दयाल ने आरोप लगाया कि ट्यूबवेल ऑपरेटर जानबूझ कर हमारी गली में पानी की सप्लाई नहीं दे रहा है। दी जा रही है शिकायत के बाद विभाग के जेई संजय ने मौके पर जाकर लोगों की समस्या जानी एवं भरोसा दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं एक्सईएन माइकल का कहना है कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान करने के लिए एसडीई राजिंदर सचदेवा की जिम्मेदारी लगाई गई है। वहीं, कोई भी अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह लोगों को बेवजह परेशान नहीं होने दिया जाएगा।