{"_id":"63bbadfc03b0fcae666de7a636d5a9e9","slug":"pension-to-disableds","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से निशक्तों को एक हजार रुपये पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी से निशक्तों को एक हजार रुपये पेंशन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 03 Dec 2013 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जनवरी 2014 से निशक्तजनों को एक हजार रुपये महीना पेंशन दी जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय निशक्त दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में भुक्कल ने कहा कि वर्ष 2013-14 में निशक्तजन पेंशन योजना के तहत 101 करोड़ 42 लाख रुपये से अधिक राशि का प्रावधान किया गया है।
जबकि गत वर्ष के दौरान एक लाख, 34 हजार से अधिक लाभपात्रों को 95 करोड़, 93 लाख रुपये की राशि पेंशन के रूप मे दी गई थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निशक्तजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत चालू वित्त वर्ष के दौरान 14 करोड़, 60 लाख रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
राजकीय अंध विद्यालय, पानीपत में 12वीं कक्षा तक एक आवासीय विद्यालय चलाया जा रहा है। जिसमें 100 छात्र-छात्राओं को निशुल्क सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
प्रौढ़ नेत्रहीन प्रशिक्षण केंद्र, पानीपत में नेत्रहीनों को 18 से 45 वर्ष तक तीन वर्ष का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा निशक्त विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, शिक्षित निशक्तजनों को बेरोजगारी भत्ता देने, निशक्तों के कल्याण में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं को अनुदान और स्कूल न जाने वाले निशक्त बच्चों के लिए वित्तीय सहायता जैसी अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं।