{"_id":"60ae05938ebc3e139c347c27","slug":"pendu-sangharsh-committee-observed-black-day-in-all-villages-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पेंडू संघर्ष कमेटी ने सभी गांवों में मनाया काला दिवस, केंद्र का पुतला जलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पेंडू संघर्ष कमेटी ने सभी गांवों में मनाया काला दिवस, केंद्र का पुतला जलाया
Wed, 26 May 2021 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 26 May 2021 01:53 PM IST
सार
किसानों ने कहा कि किसानों के साथ ही धक्का किया जा रहा है। यदि सरकार किसानों की बात नहीं मानेगी तो किसान उसी दमखम के साथ दिल्ली मार्चा पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन
गांव खुड्डा अलीशेर में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पेंडू संघर्ष कमेटी चंडीगढ़ की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ के सभी गांवों में काला दिवस मनाया गया। सभी गांव के किसानों और उनके समर्थकों ने अपने अपने घरों पर काला झंडा लगाया। गांव के लोग एक जगह जमा हुए। लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि बुधवार को चंडीगढ़ के सभी गांव में किसानों और उनके समर्थकों ने अपने घरों और वाहनों पर काला झंडा लगाया। उन्होंने बताया कि सारंगपुर, खुड्डाअलीशेर, धनास, रायपुरकलां, बहलाना, हल्लोमाजरा, बुड़ैल, पलसौरा, डड्डूमाजरा सहित सभी गांवों में लोगों ने काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेंडू संघर्ष कमेटी की गांव की सभी कमेटियों को इसके लिए जरूरी निर्देश दिए गए थे। पेंडू संघर्ष कमेटी के प्रधान दलजीत सिंह पलसौरा ने बताया कि गांव में किसानों के समर्थन में कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कमेटी ने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द करे ताकि किसान अपने अपने घरों को जा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी गांव में किसानों और उनके समर्थकों ने काला दिवस मनाया। राजनीतिक पार्टियों ने भी किसानों का समर्थन किया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने भी अपने घर पर किसानों के समर्थन में काला झंडा लगाया। इसके अलावा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष दीपा दुबे, कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने भी अपने घर पर काला झंडा लगाया।