फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pending Court Cases Report in Indian Courts

जानिए, कहां-किस कोर्ट में कितने मामले लंबित

Sun, 15 Jun 2014 11:26 AM IST
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़
सुरजीत सिंह सत्ती/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jun 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Pending Court Cases Report  in Indian Courts

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पिछले एक साल से लंबित मामलों के निपटारे के प्रयासों के बेहतर परिणाम निकले। हाईकोर्ट समेत पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ की जिला अदालतों में मामलों के निपटारे में तेजी आई और इसके कारण महिला विरोधी अपराध, बाल अपराध और भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी संख्या में फैसला आया।

विज्ञापन


हालांकि अभी भी काफी मामले लंबित हैं, लेकिन उसका कारण वर्ष 2013 में आए मामलों की संख्या का अधिक होना भी रहा। उधर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की जिला अदालतों में 11,39,140 मामले लंबित पड़े हैं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में जजों के प्रस्तावित पद 68 हैं और अभी 47 जज हैं। इसी प्रकार जिला अदालतों में भी जजों की कमी भी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की स्थिति

हाईकोर्ट में 2,62,760 मामले लंबित हैं, लेकिन इसमें 2013 में नए आए 1,23101 मामले भी शामिल हैं। लंबित पड़े  मामलों में 2,00549 सिविल और 62,211 आपराधिक मामले शामिल हैं। पिछले साल एक लाख नौ हजार 623 मामलों का निपटारा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पंजाब की स्थिति

Pending Court Cases Report  in Indian Courts

19 जिला अदालतों में 5,23,759 मामले लंबित हैं, लेकिन पिछले साल 5,98,366 नए मामले आए और अदालतों में 6,11,671 मामले निपटे। इस दौरान 13305 पुराने मामलों का निपटारा भी हुआ।

पिछले साल महिलाओं के खिलाफ के 805 मामले लंबित थे और 1501 नए मामले दायर हुए, लेकिन इनमें से 1585 मामलों का गत वर्ष किया गया। अब 721 मामले लंबित हैं।

भ्रष्टाचार के 735 लंबित थे और 221 नए मामले आए, 394 मामले निपटे और अब 562 मामले लंबित हैं। बाल अपराध के 1825 मामले लंबित थे, 1066 नए मामले दायर हुए, 1412 मामलों का निपटारा हुआ, अब लंबित मामलों की संख्या घट कर 1479 रह गई है।

ये है हरियाणा की स्थिति

Pending Court Cases Report  in Indian Courts

हरियाणा की 21 जिला अदालतों में 5,55,669 हजार नए मामले दायर किए गए और 6,08,315 का निपटारा हुआ। इसमें 8616 पहले के भी मामले शामिल हैं।

क्राइम अगेंस्ट वुमेन के 1080 मामले लंबित थे, 1762 नए मामले दायर हुए और 1828 का निपटारा हुआ अब 1014 लंबित हैं जो कि वर्ष 2012 की पेंडेंसी से काफी कम हैं।

भ्रष्टाचार के 368 मामले लंबित थे, 209 नए मामले आए और 212 का निपटारा किया गया और अब 365 मामले लंबित हैं।

बाल अपराध के 2896 मामले लंबित थे, 3090 नए मामले दायर हुए और 3501 मामले निपटे, अब लंबित मामलों की संख्या घट कर 2484 रह गई है।

ये है चंडीगढ़ की स्थिति

Pending Court Cases Report  in Indian Courts

चंडीगढ़ जिला अदालत में 59712 मामले लंबित हैं।  यहां 63 हजार 529 नए मामले आए। 1,53,772 मामलों का  निपटारा किया गया था। क्राइम अगेंस्ट वुमेन के 45 मामले लंबित थे, 65 नए मामले दायर हुए और 70 का गत निपटारा हुआ, अब ऐसे लंबित मामलों की संख्या सिर्फ 40 रह गई है।

भ्रष्टाचार के 119 मामले लंबित थे, 21 नए मामले आए, 51 का निपटारा हुआ और अब 85 मामले लंबित हैं। बाल अपराध के 369 मामले पहले से लंबित थे, 195 नए मामले दायर हुए और 466 मामलों का निपटारा किया गया, अब केवल 98 मामले लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed