फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pec students launched a campaign to help the needy with 'Har Dil Roshan' on Diwali

जरूरतमंदों की मदद के लिए पेक के छात्रों ने दिवाली पर 'हर दिल रोशन' मुहिम चलाई

Mon, 16 Nov 2020 02:44 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 16 Nov 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Pec students launched a campaign to help the needy with 'Har Dil Roshan' on Diwali
पेक की मुहिम के तहत मदद करते वालंटियर्स। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के स्टूडेंट काउंसिल सेल ने दिवाली पर सोशल मीडिया के जरिए जरूरतमंदों की मदद के लिए मुहिम चलाई। काउंसिल ने दिवाली से एक हफ्ते पहले इंस्टाग्राम फिल्टर्स के जरिए लोगों से एंट्री मांगी। इसमें उन्हें अपने आसपास के क्षेत्र के लोग जो कोविड के कारण दिवाली नहीं मना पा रहे हैं, उनकी मदद करते हुए फोटो पोस्ट करनी थी। काउंसिल ने इस मुहिम को ‘हर दिल रोशन’ नाम दिया।

विज्ञापन


स्टूडेंट काउंसलिंग सेल के सचिव जयन बाठला ने बताया कि कोविड के कारण कई लोग आर्थिक संकट झेल रहे हैं। दिवाली के त्योहार पर खुशियां बांटने के उद्देश्य से विद्यार्थियों ने मिलकर हर दिल रोशन मुहिम की शुरुआत की।
विज्ञापन



इसमें पूरे शहर से सोशल मीडिया के जरिए एंट्री मंगवाई गई थी, जिसमें लोगों को जरूरतमंदों की मदद, लावारिस पशुओं को खाना मुहैया करवाना, लोकल फॉर वोकल को प्रमोट करने के लिए कुम्हारों से मिट्टी के दीए खरीदना, गरीब विद्यार्थियों को स्टेशनरी इत्यादि मुहैया करवाने जैसे कामों को बताया गया था। एक हफ्ते की मुहिम में लगभग 100 के करीब एंट्री मिली है। इसमें लोगों जरूरतमंदों की सहायता करते हुए अपनी फोटो शेयर की है। इन सभी एंट्री में लकी ड्रॉ के आधार पर दस लोगों को इनाम देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed