फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PEC did not get permanent director even after three months, work is being interrupted

पेक को तीन माह बाद भी नहीं मिला स्थायी निदेशक, कार्य हो रहे बाधित

Thu, 03 Jun 2021 02:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
PEC did not get permanent director even after three months, work is being interrupted
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) को तीन माह बाद भी स्थायी निदेशक नहीं मिल सका है जबकि इसके लिए आवेदन आमंत्रित करने से लेकर साक्षात्कार आदि करने की औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। निदेशक की तैनाती न होने के कारण पेक के कई कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन

पेक के निदेशक रहे प्रो. धीरज सांघी ने इस्तीफा दे दिया था। 31 मार्च के बाद से निदेशक का पद खाली चल रहा है। इसका चार्ज किसी अन्य अधिकारी को दिया गया है। जानकारों का कहना है कि पेक की सीनेट बैठक से लेकर बोर्ड ऑफ गवर्नेंस की बैठक निदेशक की ओर से आमंत्रित की जाती है। इसके लिए एजेंडा भी फाइनल किया जाता है जो कहीं न कहीं प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा शिक्षकों की स्थायी नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं जबकि पेक को जनवरी में शिक्षकों की भर्तियां करनी थीं। इसके अलावा बड़े मामलों के वित्तीय अधिकार भी स्थायी निदेशक के पास होते हैं। यह कार्य भी कहीं न कहीं प्रभावित है। कोरोना में कैसे शिक्षा व्यवस्था रहेगी। इन सभी पर भी स्थायी निदेशक की ओर से निर्णय लिए जाते हैं। सभी को इंतजार है कि नए निदेशक की तैनाती होगी। इस संबंध में तकनीकी सचिव सरप्रीत गिल से संपर्क किया गया, लेकिन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed