{"_id":"57effb534f1c1b1e08573c89","slug":"peace-fest-youth-peace-fest-globel-peace-fest-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीस फेस्ट में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीस फेस्ट में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 02 Oct 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित स्वच्छता अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट-2016 में भाग लेने आए विदेशी प्रतिनिधियों ने शनिवार को सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
इस मौके पर विदेशी प्रतिनिधियों के साथ सेक्टर-7 के रामलीला ग्रुप ‘नवयुग’ के कलाकारों ने राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के का रूप धर अभियान में हिस्सा लिया। हाथ में गदा धारण करने वाले हनुमान और धनुष धारण करने वाले राम ने झाडू को उठाकर सफाई की। ऐसा पहली बार हुआ है जब कलाकारों ने ड्रेस में सजकर सफाई अभियान में भाग लिया हो। इस सफाई अभियान में इन कलाकारों के अलावा विदेशी प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
पाकिस्तानी डेलीगेशन के रूबरू हुई देव समाज की छात्राएं :
सफाई अभियान के बाद सेक्टर-36 के देव समाज कॉलेज की छात्राएं पीपल्ज कंवेंशन सेंटर में पाकिस्तानी डेलीगेशन से रूबरू हुई जहां पर उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की सदस्यों के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान जब डॉक्टर गुरदेव कौर ने प्रसिद्ध उर्दू शायर साहिर लुधियानवी की यह नज्म ‘यंग तो खुद ही एक मसला है, यंग क्या मसलों का हल देगी’ पढ़ी तो वहां मौजूद सभी महिलाएं भावुक हो गई।