{"_id":"20ee4a3c903295e1dbc44e2309ea8917","slug":"payt-attention-ragistries-will-not-turn-up-in-mohali-for-four-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें, मोहाली में चार दिन नहीं हो पाएंगी रजिस्ट्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें, मोहाली में चार दिन नहीं हो पाएंगी रजिस्ट्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jul 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रजिस्ट्री का काम अगले चार दिन नहीं हो पाएगा। डीसी ऑफिस, तहसील और एसडीएम ऑफिसों के कर्मचारी कल से दो दिन की हड़ताल पर हैं और उसके बाद दो दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी है।
विज्ञापन
फेज-एक स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में स्थित डीसी आफिस, तहसील आफिस व एसडीएम आफिस समेत जिले के अन्य सब तहसीलों में वीरवार से काम पूरी तरह रुक जाएगा।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब स्टेट डिप्टी कमिश्नर मुलाजिम यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। मुलाजिम पहले दो दिन हड़ताल पर रहेंगे।
अगर इस दौरान मुलाजिमों की मांगों को पूरा नहीं किया तो संघर्ष लंबा भी खिंच सकता है। यूनियन ने शुक्रवार शाम संघर्ष को तेज करने के लिए मीटिंग बुलाई है।
राज्य भर के डीसी आफिसों में मुलाजिमों की काफी कमी है। मुुलाजिमों पर वर्क लोड ज्यादा हो गया है। पर सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है।
पूरे राज्य में पंद्रह सुपरिंटेंडेंट ग्रेड वन के पद दो साल से खाली पड़े हैं। कई बार डीपीसी की तिथि निश्चित की गई। लेकिन, एन मौके पर डीपीसी को कैंसिल कर दिया जाता है।
विज्ञापन
इसका खामियाजा भी मुलाजिमों को ही भुगतना पड़ रहा है। कई मुलाजिम प्रमोशन की आस में ही रिटायर हो रहे हैं। दूसरी तरफ कई जिलों में तो मुलाजिम ही काफी कम हैं।
विज्ञापन
यूनियन के सूबा चेयरमैन ओम प्रकाश ने बताया कि मुलाजिमों के हितों को देखकर उन्होंने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस संबंध में सीएम से भी मिल चुके हैं।
लेकिन, कोई राहत नहीं मिली। उन्होंने बताया मोहाली जिले में सरकारी काम न होने पर सरकार को दो दिनों तीन करोड़ से ज्यादा का नुकसान होगा। यही हाल राज्य के अन्य जिलों में रहेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार से उनकी मांग है कि स्टाफ का प्रबंध करो, वरना डीसी आफिस बंद करो।
•मुलाजिम नहीं करेंगे काम और सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
•दो दिनों में सरकार को होगा करोड़ों रुपये का नुकसान