फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pawan Kapoor of Chandigarh defeated Hungary's number one player

Chandigarh News: चंडीगढ़ के पवन कपूर ने हंगरी के नंबर वन खिलाड़ी को हराया

Thu, 07 Aug 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Pawan Kapoor of Chandigarh defeated Hungary's number one player
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के पवन कपूर ने पुर्तगाल के लिस्बन में चल रहे वर्ल्ड मास्टर्स टेनिस चैम्पियनशिप में जबरदस्त मुकाबले में हंगरी के नंबर वन खिलाड़ी लास्जलो टुर्क्जर को हराकर सबको चौंका दिया। यह मैच प्रतियगोगिता का अब तक का सबसे लंबा मुकाबला रहा, जो 5 घंटे 30 मिनट तक चला।
विज्ञापन

पवन ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए पहला सेट आसानी से 6-3 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी उन्होंने 5-3 की बढ़त बना ली थी और 40-15 पर दो मैच प्वाइंट हासिल किए थे, लेकिन हंगरी के खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार चार गेम जीतकर दूसरा सेट 7-5 से अपने नाम किया।
विज्ञापन



तीसरे सेट में ली बढ़त
निर्णायक तीसरे सेट में पवन कपूर ने फिर से लय पकड़ी और 3-0 की बढ़त बना ली। हालांकि टुर्क्जर ने दो गेम जीतकर स्कोर 3-2 कर दिया, लेकिन पवन ने सर्विस और वॉली का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कोर 4-2 कर दिया। इसके बाद हंगरी के खिलाड़ी ने सातवें गेम में कड़ा संघर्ष कर स्कोर 4-3 किया। पवन ने फिर अपनी खेल रणनीति बदली और क्लासिक टेनिस शैली में आठवां गेम जीतकर स्कोर 5-3 कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौवां गेम 38 मिनट तक चला। लास्जलो ने यह जीतकर मैच को फिर से रोमांचक मोड़ पर ला दिया। दसवां गेम निर्णायक रहा। पवन को इसमें सात बार मैच प्वाइंट मिला और आखिरकार आठवें मैच प्वाइंट पर एक जोरदार एस सर्व कर उन्होंने मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article