{"_id":"695195d9209b9c45d30f2102","slug":"pattern-of-2026-made-from-bicycle-chandigarh-news-c-16-pkl1091-909255-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: साइकिल से बनाया 2026 का पैटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: साइकिल से बनाया 2026 का पैटर्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। साइकिलगिरी विंटर साइक्लोथॉन का आयोजन सेक्टर-35 स्थित किसान भवन से सेक्टर-15 तक किया गया, जिसमें साइकिलगिरी ग्रुप के करीब 45 सदस्यों ने भाग लिया। लाल-सफेद ड्रेस में सजे प्रतिभागी और साथ चल रहे सेंटा क्लॉज आकर्षण का केंद्र रहे।
ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट अक्षित पासी ने बताया कि यह साइकिलगिरी विंटर साइक्लोथॉन का नौवां संस्करण था। सुबह नौ बजे किसान भवन से शुरू होकर दल रोज गार्डन अंडरपास पहुंचा, जहां साइकिलों के जरिए नववर्ष के स्वागत में 2026 का पैटर्न बनाया गया। इसके बाद साइक्लोथॉन सुखना लेक होते हुए सेक्टर-15 पहुंचा।
सेक्टर-15 में सेंटा क्लॉज ने प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए। क्रिसमस थीम पर साइकिल सजाने के लिए लक्ष्य और अनु सैनी को पुरस्कार दिया गया। अक्षित पासी ने बताया कि आयोजन के माध्यम से कार चालकों को साइकिल चालकों से तीन फीट की सुरक्षित दूरी बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम से जुटाए गए कलेक्शन से मोहाली के स्कूली बच्चों को किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री प्रदान की जाती है।