फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patients hospitals relieved confinement completed isolation period

एकांतवास से मरीजों और अस्पतालों को भी मिली राहत, अब तक 155 मरीजों ने पूरा किया आइसोलेशन पीरियड

Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Patients hospitals relieved confinement completed isolation period
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमितों के होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू होने से मरीजों के साथ अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। एक तरफ मरीज को अस्पताल में भर्ती होने के तनाव से मुक्ति मिल गई है, वहीं अस्पतालों में बेड फुल होने की समस्या काफी हद तक कम हो रही है। इस समय में शहर के लगभग 400 मरीज होम आइसोलेट हैं। इनमें से 155 मरीजों का होम आइसोलेशन पीरियड पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने इन मरीजों की मॉनीटरिंग के लिए क्षेत्र के अनुसार रैपिड रिस्पांस टीम गठित की है। इसके अलावा प्रशासन के निर्देश पर मरीजों के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाया गया है, जिससे विशेषज्ञ ऑनलाइन मरीजों से संपर्क कर उनकी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 की स्थिति थी खराब
कोरोना के संदिग्ध मरीजों के साथ ही एसिमटोमैटिक मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों के बेड भरने लगे थे। सबसे ज्यादा परेशानी जीएमएसएच-16 में हो रही थी। वहां एक दिन में 200 से 250 मरीज भर्ती किए जा रहे थे। इससे इमरजेंसी के साथ अन्य सुविधाएं प्रभावित हो रही थीं, जिससे बचाव के लिए अस्पताल प्रशासन ने होम आइसोलेशन शुरू करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया था। जुलाई के अंतिम सप्ताह में जीएमएसएच को होम आइसोलेशन देने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके बाद होम आइसोलेशन के मानकों के अनुरूप मरीजों को चिह्नित कर होम आइसोलेट किया जाने लगा। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों का लगातार फॉलोअप लिया जा रहा है। उन्हें किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शर्तों पर मिलती होम आइसोलेशन की सुविधा
होम आइसोलेशन की सुविधा उन्हीं लोगों को दी जा रही है, जोकि बिना लक्षण या हल्के लक्षण वाले हैं। जिन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ है या और कोई क्रॉनिक बीमारी है तो उन्हें इसकी छूट नहीं है। हालांकि, होम आइसोलेट रहने के लिए कई शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। उसको पूरा करने के बाद ही संक्रमित इसका लाभ उठा सकता है। जैसे कि उसके पास परिवार से अलग कमरा और शौचालय होना, एंड्रायड फोन और होम आइसोलेशन एप डाउनलोड कर उसे चलाना आना, दवाओं की किट सहित कई चीजें अनिवार्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed