{"_id":"65741eef02a233ea10085be4","slug":"patients-faced-problems-due-to-doctors-strike-in-panchkula-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, घंटों लाइन में पड़ा लगना, फिर भी नहीं बनी पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, घंटों लाइन में पड़ा लगना, फिर भी नहीं बनी पर्ची
Sat, 09 Dec 2023 01:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:37 PM IST
सार
इलाज कराने पहुंचे धनंजय, अंगद, संजीव कुमार और स्वराज ने बताया कि पर्ची नहीं बनने के कारण डॉक्टरों ने उनका इलाज नहीं किया है। उधर, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक भीड़ होने की वजह से अस्पताल के गेट बंद करने पड़े।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कतार में लगे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में भी मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों के न बैठने की वजह से कार्ड सुबह 11 बजे से बनना शुरू हुए। वहीं मरीजों को एक घंटे तक पर्ची बनवाने के लिए लाइन में लगना पड़ा। सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे मरीजों ने बताया कि पर्ची नहीं बनने के कारण अभी तक जांच नहीं हो पाई है। न ही सैंपल नहीं लिए गए हैं।
विज्ञापन
इलाज कराने पहुंचे धनंजय, अंगद, संजीव कुमार और स्वराज ने बताया कि पर्ची नहीं बनने के कारण डॉक्टरों ने उनका इलाज नहीं किया है। उधर, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अधिक भीड़ होने की वजह से अस्पताल के गेट बंद करने पड़े। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि सांकेतिक हड़ताल के बाद हड़ताल खत्म हो गई है। डॉक्टर ओपीडी में इलाज करेंगे। गर्भवती और बच्चों के कार्ड काउंटर नंबर -19 में बनेंगे।
विज्ञापन