फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Passenger vehicles in Punjab to have vehicle location tracking device from August

बड़ा फैसला: पंजाब में एक अगस्त से सभी यात्री वाहनों पर लगेंगे व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, परिवहन मंत्री ने की घोषणा

Tue, 19 Jul 2022 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jul 2022 08:59 PM IST
सार

पंजाब में एक अगस्त से सभी यात्री वाहनों पर जीपीएस लगेगा। इससे इन गाड़ियों की निगरानी करना आसान होगा। यात्री सेवा वाहनों में मिनी बसें और टैक्सी शामिल हैं। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों की समीक्षा बैठक के दौरान यह घोषणा की।

विज्ञापन
Passenger vehicles in Punjab to have vehicle location tracking device from August
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में सभी वाहनों की प्रभावशाली ढंग से निगरानी के उद्देश्य से राज्य सरकार एक अगस्त से यात्री वाहनों बसों, मिनी बसों और टैक्सियों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) सिस्टम लगाने का फैसला लिया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने ‘एक बस एक परमिट’ को वाहन पोर्टल के साथ जोड़ने का फैसला भी लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के दफ्तरों के कामकाज की समीक्षा करने के लिए बुलाई बैठक में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सभी परमिट धारकों को वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन टैक्स जमा कराने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन पोर्टल पर ‘एक बस एक परमिट’ लागू होने के बाद ओटीपी सिस्टम को बंद कर दिया जाए क्योंकि सभी परमिट धारकों के लिए वाहन पोर्टल पर एक क्लिक द्वारा मोटर वाहन टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डिफॉल्टरों से टैक्स वसूली तेज की जानी चाहिए। बैठक के दौरान, वेब पोर्टल पर संयुक्त समय सारणी अपलोड करने का भी फैसला किया गया, जिससे राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों के पीछे लोहे की रॉड लगाना अनिवार्य
सड़क हादसों के दौरान होने वाली मौतों पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए मंत्री ने हिदायत की कि टिप्पर ट्रक और अन्य भारी वाहनों के पिछली तरफ लोहे की रॉड फिट करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी वाहन को एमवीआई द्वारा पास ना किया जाए जिस पर लोहे की रॉड फिट न हो। उन्होंने संबंधित आरटीए सचिव द्वारा सभी अंतरराज्यीय नाकों का नियमित रूप से निरीक्षण करने का भी आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed