फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   partap singh bajwa stragtegy for captain amrinder singh

कैप्टन का 'कांग्रेसी' किला गिराने में जुटेंगे बाजवा

Thu, 29 Jan 2015 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Thu, 29 Jan 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
partap singh bajwa stragtegy for captain amrinder singh

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा अब लोकसभा में पार्टी के उपनेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का मजबूत किला ढहाने में जुटेंगे। कैप्टन के करीबी विधायकों को साथ लाने की आखिरी कोशिश की जाएगी। उसके बाद बाजवा अपनी टीम बनाएंगे।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह की ललकार रैली में विधायकों को रोकने के लिए बाजवा ने पूरा जोर लगा दिया। पंजाब के सह-प्रभारी हरीश चौधरी से भी फोन करवाए। उसके बाद भी 35 विधायक रैली में पहुंच गए।
विज्ञापन


इससे पहले भी बाजवा कैप्टन गुट के विधायकों को अपने साथ लाने की नाकाम कोशिशें कर चुके हैं। ललकार रैली के बाद अब बाजवा गुट ने अपनी रणनीति में बदलाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों को साथ लाने की आखिरी कोशिश करेंगे

partap singh bajwa stragtegy for captain amrinder singh

अब बाजवा गुट विधायकों को अपने साथ लाने की आखिरी कोशिश करेगा। जो विधायक बाजवा गुट में आ गए, उन्हें मार्च में होने वाली किसान रैली में भीड़ जुटा कर इसका सबूत देना होगा कि वे बाजवा के साथ हैं।

बाजवा गुट मान कर चल रहा है कि ज्यादातर विधायक साथ नहीं आएंगे। उस स्थिति के लिए प्लान-बी भी तैयार कर लिया गया है, जो विधायक बाजवा गुट में नहीं आएंगे, उनके विरोधियों को मजबूत किया जाएगा।

हर विधायक के हलके में टिकट के कई दावेदार हैं। उनमें से जो भी मजबूत होगा, उसे बाजवा अपनी टीम में शामिल करेंगे। किसान रैली में भीड़ भी वही लोग लेकर आएंगे।

बाद में बाजवा उन्हें ही विधानसभा उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट करेंगे। उन्हीं के लिए टिकट की लड़ाई लड़ी जाएगी। बाजवा गुट ने इस रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। एक-एक विधायक से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed