फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   partap singh bajwa statement about parkash singh badal

पीएम के घर के आगे मरणव्रत पर बैठें CM बादल : बाजवा

Tue, 15 Dec 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Tue, 15 Dec 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन
partap singh bajwa statement about parkash singh badal

किसानों पर चढे़ कर्ज को माफ करवाने के लिए मुख्यमंत्री बादल को प्रधानमंत्री मोदी के घर के आगे मरणव्रत पर बैठ जाना चाहिए। ये कहना है प्रताप सिंह बाजवा का। उन्होंने कहा कि अगर बादल मरणव्रत के लिए बैठते हैं जो कांग्रेस भी उनका पूरा साथ देगी।

विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सूबे में नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उनको पकड़कर स्पेशल कोर्ट चलाकर जल्द सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्रग माफिया के सरगना मजीठिया और नशा तस्करों की जायदाद निलाम कर पंजाब का कर्ज उतारा जाएगा न कि बादलों की तरह सरकारी जमीनों को नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सुखबीर बादल के पंजाब बिजली सरप्लस के बयान पर कहा कि प्रदेश में 20 हजार फैक्टरी बंद होने से अपने आप पंजाब बिजली सरप्लस हो गया है। बाजवा ने कांग्रेस में पड़ी आपसी फूट पर बोलते हुए कहा कि आपस में झगड़ने का कोई फायदा नहीं बल्कि इस रैली के जरिये कांग्रेस की एकता का संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बादलों से पंजाब को बचाने के लिए किसी भी पद का उनको त्याग देना पडे़ तो वे तैैयार रहेंगे। कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी शकील अहमद ने कैप्टन को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ और प्रताप सिंह बाजवा का पार्टी में पहले जैसा ही सम्मान होगा।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विकास का ऐजंडा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि बादलों ने तो गरीबों की पेंशनों को भी नहीं छोड़ा। ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने कहा कि सुखबीर का चैलेंज तो कैप्टन ने कबूल कर बठिंडा में रैली कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed