बेअदबीः पंजाब कांग्रेस प्रधान ने RSS पर जड़े गंभीर आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया है कि पंजाब में हो रही श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं के पीछे संघ का हाथ है। हालांकि, बाजवा ने इस आरोप के संबंध में कोई सबूत नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह समय आने पर इस बारे में खुलासा करेंगे।
कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बाजवा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कुछ समय पहले मालवा में गुप्त बैठकें की थीं। इसके बाद ही ये घटनाएं हो रही हैं। बाजवा ने यह खुलासा नहीं किया कि वह किस आधार पर इतना बड़ा आरोप लगा रहे हैं।
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के बयान कि सरबत खालसा के पीछे कांग्रेस का हाथ है, पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। बाजवा ने कहा कि यह बादलों की कारगुजारी का नतीजा है। कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है, जिसका धार्मिक मामलों से कोई लेना-देना नहीं है।
बिहार में महागठबंधन की जीत का स्वागत किया
बिहार में महागठबंधन की जीत का स्वागत करते हुए बाजवा ने कहा कि पंजाब में भी गठबंधन की जरूरत है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस से वैचारिक समानता वाली पार्टी को एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा की हार से अकाली दल काफी खुश है। इसीलिए कल बादल गांव में कोटकपूरा से मिठाई मंगवा कर बांटी गई थी।
बाजवा ने कहा कि किसानों ने सरकार के भरोसे बासमती बीजी थी, लेकिन रेट बिल्कुल गिर गए हैं। सरकार को चाहिए कि बासमती किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए। वहीं, सरकार यह भी स्पष्ट करे कि गन्ने की पेराई कब से शुरू होगी। क्योंकि पेराई को लेकर किसानों के बीच असमंजस है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के एमएसपी पर सिर्फ 75 रुपये की बढ़ोतरी बिल्कुल वाजिब नहीं है। अकाली दल द्वारा पिछले दिनों हुई घटनाओं के बाद डीजीपी के हटाने की बात पर बाजवा ने कहा कि डिप्टी सीएम व गृहमंत्री सुखबीर बादल को भी इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए।