फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parry the traitor, a new war begins today.

Chandigarh News: पैरी गद्दार, आज से नई जंग की शुरुआत

Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Parry the traitor, a new war begins today.
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर खुले तौर पर जिम्मेदारी लेने से मामला और गंभीर हो गया है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े माने जा रहे हरी बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकर और हरमन संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में पैरी को गद्दार बताते हुए कहा है कि आज से नई जंग की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट में गिरोह से जुड़े सदस्यों ने दावा किया कि मैं आरज़ू बिश्नोई, हरी बॉक्सर, शुभम लोंकर, हरमन संधू...आज से नई जंग की शुरुआत हो चुकी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में इंदरप्रीत पैरी की हत्या हुई है। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे ग्रुप का गद्दार था। गोल्डी या रोहित का फोन करवाकर क्लबों से पैसा इकट्ठा करवाता था इसलिए इसे मारा है। पहले हमारे हरी भाई पर हमला करने की कोशिश की थी और बाद में इन्होंने सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी।
विज्ञापन

पोस्ट में आगे धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि आज से सभी को चेतावनी है, जो इनके काम में साथ देगा, सभी को मारेंगे। बुक्की और क्लब वाले जो इनको पैसा देते हैं…उनसे नहीं पूछेंगे, फोन लगाएंगे और पहुंच जाएंगे। चाहे वह कहीं भी हों, हम सब तक पहुंचेंगे, चाहे जितना समय लगे। पोस्ट के अंत में आरआईपी लिखते हुए अंकित भादू शेरवाला, सिप्पा मल्लान, गोगी मान ग्रुप, पीयूष पिपलानी, दिलावर हरियाणा, अंकित सिरसा का नाम लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed