{"_id":"97f28901f5dd824edcefcfd8c7ab33f6","slug":"parneet-singla-and-bittu-strong-candidate-for-loksabha-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"परनीत, सिंगला और बिट्टू के लोकसभा के टिकट पक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परनीत, सिंगला और बिट्टू के लोकसभा के टिकट पक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने को लेकर शिअद से बहुत पिछड़ चुकी कांग्रेस ने आखिरकार तीन लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार फाइनल कर दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की पहली लिस्ट में मौजूदा सांसदों के नाम होंगे, हालांकि बाकी सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर अभी मंथन चल रहा है।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव कमेटी की मीटिंग शुक्रवार को दिल्ली में सोनिया गांधी की अगुवाई में हुई।
इसमें उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पीसी चाको, अहमद पटेल, पंजाब प्रभारी शकील अहमद, प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ शामिल हुए।
मीटिंग के दौरान पंजाब की सभी 13 सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शॉर्ट-लिस्ट किए गए पैनल पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, सिर्फ तीन सीटों पर ही सहमति बन सकी है।
विज्ञापन
इन्हें सोनिया गांधी ने फाइनल कर दिया है। इनमें पटियाला से परनीत कौर, संगरूर से विजय इंदर सिंगला और आनंदपुर साहिब से रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हैं।
लुधियाना से मनीष तिवारी सहित बाकी सीटों पर सहमति नहीं बनी है और इन पर फैसला सोनिया गांधी करेंगी।
जिन तीन सीटों के लिए उम्मीदवार फाइनल किए गए हैं, उनका ऐलान कब किया जाए, इस बात को लेकर भी मंथन जारी है।
आखिरकार इसकी जिम्मेदारी प्रदेश प्रभारी शकील अहमद पर छोड़ दी गई।