फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parminder Singh Kolianwali was allegedly attacked by nearly 15 persons

बादल के करीबी जत्थेदार कोलियांवाली के बेटे पर कातिलाना हमला, 13 पर केस

Mon, 23 Oct 2017 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर) Updated Mon, 23 Oct 2017 06:28 PM IST
विज्ञापन
Parminder Singh Kolianwali was allegedly attacked by nearly 15 persons
जत्थेदार कोलियांवाली के बेटे पर कातिलाना हमला
यूथ अकाली दल के नेता परमिंदर सिंह कोलियांवाली पर रविवार रात कुछ लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। आरोपियों ने परमिंदर पर फायरिंग की और कार से बाहर निकालकर पीटा। आरोपियों ने परमिंदर की टांग भी तोड़ दी। उन्हें बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


परमिंदर शिअद के पूर्व जिला अध्यक्ष और एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली के बेटे हैं। थाना सिटी पुलिस ने हमले के आरोप में चार कांग्रेसियों सहित कुल तेरह लोगों पर केस दर्ज किया है। जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बेहद करीबियों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन


परमिंदर के अनुसार रविवार रात वह अपने साथी सरबजीत सिंह के साथ पुडा कॉलोनी से घर लौट रहे थे। उनका गनमैन छुट्टी पर था। जब वह पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे तो दो गाड़ियों में सवार कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। आरोपी मनप्रीत सिंह मन्ना और धनजीत सिंह धन्ना ने उसे जान से मारने के लिए फायरिंग कर दी। उन्होंने किसी तरह से अपना बचाव किया। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें कार से बाहर खींचा और बुरी तरह पीटा। उसकी टांग भी तोड़ डाली। उसने किसी तरह इसकी सूचना घर पर दी। इसके बाद उसके दोस्त और चचेरे भाई मौके पर पहुंचे। उनके आते ही हमलावर धमकियां देते हुए भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बादल ने की हमले की कड़ी निंदा 

Parminder Singh Kolianwali was allegedly attacked by nearly 15 persons
परमिंदर ने आरोप लगाया कि यह हमला पंजाब कांग्रेस के महासचिव शुभदीप सिंह बिट्टू और उसके चाचा बख्शीश सिंह की शह पर किया गया है। परमिंदर के मुताबिक यह हमला करीब ढाई साल पहले हुए नगर काउंसिल चुनाव की रंजिश के तहत हुआ है। इस चुनाव में शुभदीप बिट्टू और बख्शीश सिंह बतौर कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में थे।

जबकि उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशियों की मदद की थी। चुनाव में दोनों गठबंधन प्रत्याशी ही जीते थे। दूसरी तरफ आरोपी कांग्रेसी पक्ष के भी दो लोग घायल बताए जाते हैं। इनमें घायल सोनू कुमार स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती है और घायल गुरमीत सिंह को फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसपी दविंदर सिंह ने बताया है कि दूसरे पक्ष के घायलों के बयान अभी होने हैं। उनके बयान के आधार पर भी मामला दर्ज होगा।

बादल ने की हमले की कड़ी निंदा 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सोमवार को बठिंडा अस्पताल में भर्ती परमिंदर कोलियांवाली का हाल-चाल जानने पहुंचे। इस प्रेसवार्ता उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की। बादल ने इस हमले को घिनौनी और बेहद नीच घटना बताया। इस दौरान जत्थेदार कोलियांवाली, सिकंदर सिंह मलूका, परमजीत कौर गुलशन, सरुप चंद सिंगला, तेजिंदर सिंह मिड्ढूखेड़ा, ओएसपी बलकरन सिंह, गुरचरण सिंह, गुरविंदर सिंह वनवाला, रणजोध सिंह लंबी और आकाशदीप मिड्ढूखेड़ा उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed