फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parminder Singh Dhindsa says AAP MLAs are coordinating with Akali Dal and Congress

परमिंदर सिंह ढींढसा का बड़ा दावा- इन दो दलों से तालमेल कर रहे आप के 90 फीसदी विधायक

Sat, 04 May 2019 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Parminder Singh Dhindsa says AAP MLAs are coordinating with Akali Dal and Congress
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए परमिंदर सिंह ढींढसा

शिरोमणि अकाली दल-भाजपा प्रत्याशी परमिंदर सिंह ढींढसा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 90 फीसदी वर्तमान विधायक, अकाली दल और कांग्रेस से तालमेल करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


सुनाम के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि पंजाबियों का इस पार्टी से भरोसा उठ चुका है। वहीं कांग्रेस सरकार ने किसी वायदे को पूरा नहीं किया है। 
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ वफादारी करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता है लेकिन मुश्किल घड़ी में पार्टी का साथ छोड़ने वालों की चालों से सभी वाकिफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैश के सरगना मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर ढींढसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर यह सफलता हासिल की है। इस मौके पर अमनवीर सिंह चैरी, प्रितपाल सिंह हांडा और राजिंदर दीपा मौजूद थे। 

 आप के साथ खड़े हैं : अमन अरोड़ा 

Parminder Singh Dhindsa says AAP MLAs are coordinating with Akali Dal and Congress
सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते विधायक अमन अरोड़ा।

आम आदमी पार्टी की प्रचार कमेटी के अध्यक्ष और विधायक अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि वह आम आदमी पार्टी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और पूरी तरह से पार्टी को समर्पित हैं।

किसी अन्य दल में शामिल होने की अफवाहें सच्चाई से परे हैं। ऐसी अफवाहें केवल आप के वर्करों के मनोबल को तोड़ने और उन्हें बदनाम करने के लिए फैलाई जा रही हैं। 

शुक्रवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में विधायक अरोड़ा ने कहा कि उनकी यह फितरत नहीं है कि जब पार्टी को उसकी जरूरत हो तब पार्टी को छोड़कर चलें जाएं। उन्होंने कहा कि इन अफवाहों को फैलाने की मंशा से कांग्रेस और भाजपा की नाकामी साफ झलक रही है।

दोनों ही सियासी दल आप के विधायकों को लुभाने की कोशिश में लगे हैं लेकिन आप के विधायक पार्टी के साथ हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सुनाम में रविवार से लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू होगा। सांसद भगवंत मान यहां से प्रचार का आगाज करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed