{"_id":"65b0f66e2e81afdfb5096e93","slug":"parminder-singh-dhindsa-attack-on-aam-aadmi-party-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: परमिंदर सिंह ढींढसा बोले- लोकतंत्र का निरादर कर रही आप, सिख व पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: परमिंदर सिंह ढींढसा बोले- लोकतंत्र का निरादर कर रही आप, सिख व पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब
Wed, 24 Jan 2024 05:11 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jan 2024 05:11 PM IST
सार
पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आप पर लोकतंत्र का निरादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई याचिका पर दिल्ली सरकार के रुख ने आप का पंजाब और सिख विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन
परमिंदर सिंह ढींढसा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अकाली दल संयुक्त के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई मामले में दिल्ली सरकार की भूमिका ने आप का पंजाब व सिख विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है। यह पार्टी पंजाब में अपना अलग चेहरा दिखा रही है और दिल्ली में अलग।
विज्ञापन
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कमेटी रिहाई मामले को नामंजूर करती आ रही है या लेट करती आ रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी, पंजाब में लोकतंत्र का निरादर कर रही है। मंत्रियों व विधायकों के पास फैसले लेने की शक्ति नहीं है। लोकतंत्र को ऐसे बेहाल करने और जनता के फतवे को मजाक बनाने पर पंजाबी कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण सभी के लिए ऐतिहासिक व खुशी का क्षण है और सभी को मिलकर नई शुरुआत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस विषय पर चुप्पी साधना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सभी को मिलकर मस्जिद बनाने में सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर भगीरथ राय, कंवरजीत सिंह लक्की धालीवाल, यादविंदर निर्माण, लाजपत गर्ग, प्रितपाल एमसी, बेअंत सिंह, जसपाल सिंह, मोंटी कुमार, जस्सी सग्गू उपस्थित रहे।
विज्ञापन