फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parminder Singh Dhindsa attack on Aam Aadmi Party

Punjab: परमिंदर सिंह ढींढसा बोले- लोकतंत्र का निरादर कर रही आप, सिख व पंजाब विरोधी चेहरा बेनकाब

Wed, 24 Jan 2024 05:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Jan 2024 05:11 PM IST
सार

पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आप पर लोकतंत्र का निरादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई याचिका पर दिल्ली सरकार के रुख ने आप का पंजाब और सिख विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है।

विज्ञापन
Parminder Singh Dhindsa attack on Aam Aadmi Party
परमिंदर सिंह ढींढसा। - फोटो : फाइल

विस्तार

अकाली दल संयुक्त के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई मामले में दिल्ली सरकार की भूमिका ने आप का पंजाब व सिख विरोधी चेहरा बेनकाब कर दिया है। यह पार्टी पंजाब में अपना अलग चेहरा दिखा रही है और दिल्ली में अलग।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में ढींढसा ने कहा कि दिल्ली सरकार की कमेटी रिहाई मामले को नामंजूर करती आ रही है या लेट करती आ रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी, पंजाब में लोकतंत्र का निरादर कर रही है। मंत्रियों व विधायकों के पास फैसले लेने की शक्ति नहीं है। लोकतंत्र को ऐसे बेहाल करने और जनता के फतवे को मजाक बनाने पर पंजाबी कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण सभी के लिए ऐतिहासिक व खुशी का क्षण है और सभी को मिलकर नई शुरुआत करनी चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस विषय पर चुप्पी साधना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सभी को मिलकर मस्जिद बनाने में सहयोग देना चाहिए। इस मौके पर भगीरथ राय, कंवरजीत सिंह लक्की धालीवाल, यादविंदर निर्माण, लाजपत गर्ग, प्रितपाल एमसी, बेअंत सिंह, जसपाल सिंह, मोंटी कुमार, जस्सी सग्गू उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed