फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parliamentary team will be visit at Pathankot and Gurdaspur

पठानकोट और गुरदासपुर का दौरा करेगी संसदीय टीम

Thu, 28 Jan 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 28 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
parliamentary team will be visit at Pathankot and Gurdaspur

बार्डर के साथ लगते राज्यों की मुश्किलों को समझने व उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए संसद की स्टैंडिंग कमेटी दो दिन के दौरे पर पंजाब आ रही है।

विज्ञापन


कमेटी 11 और 12 फरवरी को राज्य के विभिन्न इलाकों में जाएगी। यह जानकारी आनंदपुर साहिब के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने दी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा मेंबर पी भट्टाचार्य की चेयरमैनशिप में टीम आएगी। कमेटी 11 फरवरी को सुबह अमृतसर में पंजाब के मुख्य सचिव, डीजीपी और राज्य के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग करेगी।
विज्ञापन


मीटिंग के बाद कमेटी सीमा पर जानकारी लेने के उद्देश्य से पठानकोट, गुरदासपुर और कलानौर जाएगी। 12 फरवरी को टीम अटारी बार्डर पर जाएगी। इस दौरान टीम इलाके में रहने वाले लोगों से भी मुलाकात करेगी। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि वह कमेटी के मेंबरों को सीमावर्ती गांवों के किसानों को कांटों के तार के पार अपनी जमीन पर खेती करने में आ रही मुश्किलों, सुरक्षा दस्तों के हाथों होती परेशानी व अन्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया जाएगा।

करतारपुर साहिब का दौरा भी करेगी टीम
सांसद ने बताया कि कलानौर के दौरे के दौरान कमेटी के मेंबरों को गुरुद्वारा करतारपुर साहिब की स्थिति दिखाकर मांग करेंगे कि पाकिस्तान के साथ लगती जमीन का बंटबारा करवाया जाए। साथ ही गुरुद्वारा साहिब के लिए रास्ता बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएं। जिक्रयोग है कि 31 मेंबरी कमेटी में सांसद चंदूमाजरा के अलावा लोकसभा मेंबर अविनाश राय खन्ना, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर और अश्वनी कुमार मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed