फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parking, multi level parking, nagar nigam mayor arun sood, commissioner b. pursarthi, chandigarh, 

आज से खुलेगी मल्टीलेवल पार्किंग, सुविधा मिलेगी, साथ ही सख्त फरमान भी

Thu, 11 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Aug 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
parking, multi level parking, nagar nigam mayor arun sood, commissioner b. pursarthi, chandigarh, 
multilevel parking sector 17 - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ सेक्टर-17 की पहली मल्टीलेवल पार्किंग दो दिन बंद रहने के बाद वीरवार से फिर खुल रही है। अब निगम ने इसे चलाने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। निगम अपने 30 कर्मचारी यहां तैनात करेगा। अब अगर सेक्टर-17 में नो पार्किंग जोन यानी रोड किनारे और रोड बर्म पर कोई अपनी कार पार्क करता है तो उसकी कार जब्त कर ली जाएगी और साढ़े तीन हजार रुपये का जुर्माना लेकर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन


निगम ने नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्रवाई के लिए अतिक्रमण हटाओ दस्ते के चार सब इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगा दी है, जबकि दो क्रेनें भी सेक्टर-17 में तैनात रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में कार पार्क करने पर 1300 रुपये जुर्माना चार्ज करती है, जिसमें एक हजार रुपये वाहन उठाने वाली गाड़ी का किराया है।
विज्ञापन


पहली बार नो पार्किंग से वाहन जब्त करेगा निगम 
बुधवार को निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था और मेयर अरुण सूद ने प्रेसवार्ता में कहा कि अगर किसी बस को उठाया जाएगा तो उसका 7 हजार रुपये जुर्माना चार्ज किया जाएगा, जबकि स्कूटर उठाने पर चालक से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब निगम नो पार्किंग में पार्क वाहनों को जब्त करने जा रहा है। कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि जुर्माना लेने का निगम के पास प्रावधान है। उनका कहना है कि अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब इंस्पेक्टरों को चालान काटने की पावर दी जाएगी। मेयर ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग में वीरवार सुबह से निगम के 30 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे और निगम ही यह पार्किंग अब अगली पॉलिसी के लागू होने तक चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार पास कहकर कांग्रेस ने फेल कर दिया प्रोेजेक्ट
मेयर ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकाल में पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली के समय इस प्रोजेक्ट पर बिना पॉलिसी के चर्चा हुई। उसके बाद पूर्व मेयर राजबाला मलिक के कार्यकाल में प्रदीप छाबड़ा और सुभाष चावला ने बिना चर्चा के ही 50 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग का प्रस्ताव पास कर दिया, जबकि मैंने उस समय काफी विरोध किया था कि प्रस्ताव पर चर्चा हो।

मेयर का कहना है कि जिस तरह से तीन बार तलाक-तलाक कहने पर किसी की जिंदगी बर्बाद कर दी जाती है, उसी तरह से कांग्रेस ने पास-पास करके इस प्रोजेक्ट को फेल करने का प्रयास किया है। सूद का कहना है कि इस समय अगर प्रोजेक्ट सफल नहीं हो रहा तो इसके लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि 2013 में जब सुभाष चावला मेयर थे तो उनके कार्यकाल में भी इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन हुआ था तब भी उनकी पार्टी ने इस समारोह का उद्घाटन किया था, लेकिन इस साल जब वह मेयर बने तो उनका काम तो सिर्फ इतना ही किया गया कि जल्द से जल्द निर्माण करके इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन करवाया गया।
 

साहिब सिंह और इंपायर स्टोर पार्किंग भी पेड होंगी!

parking, multi level parking, nagar nigam mayor arun sood, commissioner b. pursarthi, chandigarh, 
multilevel parking sector 17 - फोटो : amar ujala
टेंडर हो चुका है तैयार
मेयर ने बताया कि वीरवार को सलाहकार परिमल राय से मिलकर सरफेस के लिए विज्ञापन की मंजूरी मांगी जाएगी। अगर प्रशासन फिर भी मंजूरी नहीं देता है तो फिर उसी हिसाब से टेंडर निकाला जाएगा। अंडरग्राउंड फ्लोर पर कंपनी को विज्ञापन लगाने को कहा जाएगा और अगर फिर भी घाटा होता है तो यह निगम कंपनी को अदा करेगा।

साहिब सिंह और इंपायर स्टोर पार्किंग भी पेड होंगी!
इस समय सेक्टर-17 की साहिब सिंह और इंपायर स्टोर की पार्किंग निशुल्क चल रहीं हैं। ऐसे में अगर निगम खुद भी मल्टीलेवल चलाएगी तब भी ये दोनों पार्किंग निगम के लिए घाटे का कारण बनेंगी। कमिश्नर का कहना है कि इन दोनों पार्किंग को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बंद करना है, लेकिन जब तक सेक्टर-17 का काम शुरू नहीं हो जाता तब तक इन पार्किंगों को चलाने के लिए भी कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। कमिश्नर ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग से एक बार को स्पष्ट है कि यहां पर ओवरचार्जिंग की एक भी शिकायत नहीं आई है, जबकि शहर की अन्य पेड पार्किंग में समय समय पर शिकायत आती रहीं हैं।

एक ही कंपनी को शहर की 25 पेड पार्किंग देने का प्रस्ताव
निगम कमिश्नर बी पुरुषार्था का कहना है कि शहर की सभी 25 पेड पार्किंगों को व्यवस्थित तरीके से चलाने के एक ही कंपनी को देने का प्रस्ताव बनाया गया, ताकि पेड पार्किंग में कोई भी वायलेशन न हो सके। कमिश्नर ने बताया कि 12 अगस्त को होने वाली वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव पास होने के लिए आ रहा है।

निशुल्क मिली तो भर गई मल्टीलेवल पार्किंग
बुधवार को मल्टीलेवल पार्किंग का नजारा ही अलग था। सरफेस पर जमकर लोगों ने वाहन पार्क किए। बुधवार को यहां पर वाहन पार्क करने का कोई शुल्क नहीं था।

दो दिन बाद निकाले कुत्ते
इंजीनियरिंग विंग ने सोमवार रात को पार्किंग बंद कर दी थी, लेकिन मल्टीलेवल पार्किंग के भीतर करीब छह लावारिस कुत्ते रह गए थे, जिन्हें नहीं निकाला गया था। इन कुत्तों को बुधवार सुबह मल्टीलेवल पार्किंग का ताला खोलकर निकाला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed